Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। बुध को बौद्धिक क्षमता, तर्क-वितर्क, ज्ञान, शिक्षा, व्यापार, बुद्धि आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिलता है। बुध हर 15 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। जून माह के अंत में यानी 22 जून को बुध राशि परिवर्तन करके कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के कर्क राशि में आने से इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन राशियों के बारे में…

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध  22 जून को दोपहर 3 बजकर 9 मिनट पर अपनी स्वराशि मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के मानसिक, शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। ऐसे में बुध के कर्क राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों के सोचने के तरीके में बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके बोलने की शैली में बदलाव हो सकता है। नौकरी-बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा शिक्षा, लेखन, मीडिया, मार्केटिंग, व्यापार आदि क्षेत्र के जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का कर्क राशि में जाने से कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। आपकी गोचर कुंडली के सातवें भाव में बुध गोचर करने वाले हैं। इस भाव को साझेदारी, विवाह, व्यापारिक संबंध आदि का माना जाता है। ऐसे में बुध के इस भाव में जाने से इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ हो सकती है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत, लगन का फल आपको मिल सकता है। ऐसे में आय में वृद्धि के साथ पदोन्नति हो सकती है। ऐसे में आप अपने पेशेवर जीवन से संतुष्ट नजर आ सकते हैं।

Weekly Horoscope 25 To 31 May 2026: इस सप्ताह बन रहा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों को मिल सकता है लाभ, जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो पिता को धन लाभ हो सकता है। ऐसे में पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है। हालांकि अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा ध्यान रखें, क्योंकि इसके कारण बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का ये गोचर लाभकारी हो सकता है। आपकी गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

स्वास्थ्य की बात करें, तो इस अवधि में अच्छी रहने वाली है। मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। दोस्तों, रिश्तेदारों से लेकर परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का कर्क राशि में जाना अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस राशि के दूसरे भाव में बुध का गोचर होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। आपकी वाणी में मधुरता आ सकती है। आप अपनी बोलने की क्षमता से कई बड़ी डील, प्रोजेक्ट हासिल कर सकते हैं। ऐसे में आप नए लोगों से जुड़ने में भी कामयाब हो सकते हैं।

आर्थिक स्थिति इस अवधि में अच्छी रहने वाली है। आप नई संपत्ति, वाहन, घर या फिर प्रॉपर्टी खरीदने में सफल हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। निवेश से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण की बात करें, तो घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।

Weekly Horoscope 25 To 31 May 2026: इस सप्ताह बन रहा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों को मिल सकता है लाभ, जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।