Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 3 फरवरी 2026 की रात 9 बजकर 54 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि की राशि में पहले से राहु ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में बुध और राहु की युति होगी। ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों को मित्र माना जाता है। ऐसे में बुध के कुंभ राशि में आना 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में प्रभाव देखने को मिलेगा।

ज्योतिष में बुध को बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, तर्क-वितर्क, शिक्षा, कम्युनिकेशन, टेक्नोलॉजी से लेकर व्यापार तक का कारक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर राहु को नई सोच, अचानक बदलाव, शॉर्टकट तरीके से सफलता से लेकर  भ्रम, भौतिक इच्छाओं, तकनीक, राजनीति, अचानक धन लाभ का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध और राहु की युति से कुछ राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। आप स्मार्ट तरीके से कोई निर्णय ले सकते हैं, जो आपको भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं बुध के कुंभ राशि में आने से किन राशि के जातकों को मिल सकता है भाग्य का साथ….

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का कुंभ राशि में जाना काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में राहु विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही नए मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। नए लोगों से जुड़ाव हो सकता है। पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। बुद्धि में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। विदेश संपर्क से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। ऑनलाइन, टेक्नोलॉजी के माध्यम से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। रणनीति से किए गए व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का कुंभ राशि में जाना अति लाभकारी हो सकता है। भाग्य का साथ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश में उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। लंबी यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। रिसर्च से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है।

अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है। धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। लेकिन धर्म से संबंधित किसी बहकावे में न आएंगे। पिता, गुरु का पूरा सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का कुंभ राशि में जाना कई प्रभावशाली हो सकता है। इस राशि के धन भाव में बुध रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। नए विचार व्यक्त कर सकते हैं। इससे आपको नौकरी के साथ-साथ व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। आपकी तेजी से एकाग्रता भी बढ़ सकती है। ऐसे में आप धन की बचत पर अधिक ध्यान दे सकते हैं। आप भविष्य के लिए अच्छा खासा निवेश कर सकते हैं। अचानक से रुका हुआ धन या फिर गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है, क्योंकि बुध की दृष्टि आपके आठवें भाव पर पड़ रही है। घर का माहौल खुशनुमा रहने वाला है।

दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य के संयोग से विपरीत राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें