Budh Shukra Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। बुध को ज्ञान, बुद्धि, शैक्षिक क्षमता, व्यापार, तर्क-वितर्क का कारक माना जाता है। बुध के राशि परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिलता है। इस समय कुंभ राशि में विराजमान है। इसके बाद वह अप्रैल माह में मेष और मई में वृषभ के अलावा अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही शुक्र विराजमान है। ऐसे में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं बुध के मिथुन राशि में जाने से मेष से लेकर मीन राशि पर असर…

अगर आपकी कुंडली में बुध और शुक्र की स्थिति कमजोर है, तो बुधवार गणेश जी की पूजा करने के साथ उन्हें दूर्वा अर्पित करें। इसके साथ ही 108 बार ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का जाप करें।  इसके अलावा गुरु दोष से निजात पाने के लिए गुरुवार का व्रत रखना आरंभ करें। इसके अलावा भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले वस्त्र पहनें। गुरुवार के दिन पीली वस्तुएं जैसे चना दाल, हल्दी, गुड़ आदि का दान करें। केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। रोजाना या फिर गुरुवार के दिन ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 मई को 11:14 ए एम बजे बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 22 जून तक रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे और गुरु बृहस्पति के साथ युति करेंगे। इससे पहले बुध मिथुन राशि में शुक्र के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण करेंगे। ये राजयोग 8 जून तक बना रहेंगे। इसके बाद शुक्र कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मेष राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव (Aries Zodiac)

इस राशि की गोचर कुंडली के तीसरे भाव में बुध का गोचर होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आपकी तर्क-वितर्क और वाणी में बदलाव के कारण आप लोगों को प्रेरित कर सकते हैं। लंबे समय से चले आ रही कोर्ट-कचहरी के मामले से निजात मिल सकती है।

वृषभ राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव (Taurus Zodiac)

इस राशि के दूसरे भाव में बुध रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए बुध का मिथुन राशि में जाना शुभ हो सकता है। शुक्र के कारण भी इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होने के साथ-साथ भविष्य के लिए बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। कमाई के कई नए अवसर खुल सकते हैं। आपकी वाणी में प्रभाव अधिक होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट, सोशल मी़डिया के माध्यम से धन लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव (Gemini Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में ही बुध और शुक्र की युति होगी, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग इस राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आप खुद पर अधिक ध्यान दे सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

कर्क राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव (Cancer Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का मिथुन राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के बारहवें भाव में बुध और शुक्र की युति होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। इसके साथ ही विदेश यात्रा करने का सपना पूरा हो सकता है। लंबे समय से  चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है।

सिंह राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में बुध रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग काफी शुभ साबित हो सकती है। आय के नए क्षेत्र खुल सकते हैं। आपकी कई इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। निवेश करने से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।

कन्या राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव (Virgo Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के दसवें भाव में बुध का गोचर होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के करियर, नौकरी और व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान के साथ-साथ एक अलग पहचान मिल सकती है। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र का माहौल सकारात्मक रहने वाला है। आपकी छवि मजबूत रहने वाली है।

तुला राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव (Libra Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र बुध की युति अनुकूल हो सकती है। इस राशि की नौवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। गुरु और पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने का भी सपना पूरा हो सकता है। जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव (Scorpio Zodiac)

वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में बुध आठवें भाव में प्रवेश करेगा। इस भाव को रहस्यों, अचानक घटनाओं, विरासत और आंतरिक परिवर्तन से संबंधित माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं और पैतृक संपत्ति या विरासत से लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। अचानक धन लाभ की संभावना भी बन रही है।

धनु राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव (Sagittrius Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अनुकूल हो सकता है। इस राशि की कुंडली के सातवें भाव में बुध का शुक्र के साथ युति हो रही है. ऐसे में रिश्तों के लिहाज से ये अवधि अच्छी जा सकती है। अगर आप नई रिलेशनशिप की शुरुआत करना चाहते हैं, तो अच्छे मौके मिल सकते हैं। जो लोग अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय सहयोग रहेगा। पहले से व्यवसाय कर रहे लोगों को विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए बुध छठे और नौवें भाव के स्वामी होते हैं और इस दौरान उनका गोचर छठे भाव में होगा।  आप अपने विरोधियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे और विवादों को सुलझाने की ताकत मिलेगी। यदि कोई कर्ज या लोन चल रहा है, तो उसे चुकाने के रास्ते बन सकते हैं। नौकरी या सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। हालांकि, नौवें भाव के स्वामी का छठे भाव में आना थोड़ा कम अनुकूल हो सकता है, जिससे पिता के साथ मतभेद या उनका सहयोग कम मिल सकता है।

कुंभ राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध पांचवें और आठवें भाव के स्वामी होते हैं और इस समय उनका गोचर पांचवें भाव में होगा। पांचवें भाव बुद्धि, शिक्षा, संतान, प्रेम संबंध, शौक और रचनात्मकता से जुड़ा होता है। इस दौरान आपका फोकस और समझ मजबूत होगी, जिससे पढ़ाई या बौद्धिक कार्यों में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। अगर आपके बच्चे हैं, तो उनके साथ संबंध बेहतर होंगे और आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता और समझ बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय खासतौर पर लाभकारी रहेगा।

मीन राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव (Pisces Zodiac)

मीन राशि के जातकों के लिए बुध का इस राशि में आना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के चौथे भाव में बुध रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। सुख-शांति मिलेगा। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके अलावा फ्लैट, घर या फिर प्रापर्टी खरीदने का भी सपना पूरा हो सकता है। माता के साथ अच्छा समय बीत सकता है। मानसिक तनाव कम हो सकता है। इस अवधि में व्यापार आरंभ करना लाभकारी हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

ग्रहों की स्थिति के हिसाब से ये राशिफल निकाला जाता है, जो सामान्य होता है। इसलिए जरूरी नहीं है कि ये हर व्यक्ति पर 100% एक जैसा लागू हो। हर व्यक्ति की जिंदगी अलग होती है क्योंकि जन्म कुंडली (Birth Chart) में दशा–अंतर्दशा, लग्न, ग्रह स्थिति हर एक चीज अलग-अलग होते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।