Budh And Shani Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार अप्रैल के महीने में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पहले से ही कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि देव विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि में शनि और बुध की महायुति बनने जा रही है। यह युति 30 साल बाद मीन राशि में बनेगी। इस युति के बनने से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही इन लोगों की आय़ में वृद्धि हो सकती है। वहीं शनि देव की कृपा से प्रापर्टी और नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Pisces Zodiac)
मीन राशि के लोगों के लिए शनि और बुध का यह संयोग करियर के लिहाज से शुभ साबित है। ज्योतिष के अनुसार, आपकी राशि के एकादश या दशम भाव से संबंध बनने के कारण कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं नौकरीपेशा लोग लंबे समय से प्रमोशन या इंक्रीमेंट का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए उन्नति के शुभ योग बन रहे हैं। वहीं इस समय रुके हुए धन की प्राप्ति की संभावना है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि पर खुद बुध देव का आधिपत्य है, इसलिए शनि के साथ उनका यह तालमेल आपके लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। कारोबारियों के लिए यह समय किसी नए प्रोजेक्ट या पार्टनरशिप की शुरुआत के लिए अनुकूल नजर आ रहा है। वहीं इस समय करियर में आपकी निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी, जो भविष्य शुभ सिद्ध हो सकती है। वहीं इस समय निवेश के मामलों में सावधानी बरतने पर आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
वृष राशि वालों के लिए यह संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। यदि आप विदेश से संबंधित व्यापार या नौकरी में हैं, तो लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं। वहीं आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। वहीं ज्योतिष अनुसार शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ से योग बन रहे हैं। लेकिन अपनी पर्सनल कुंडली को किसी अच्छे ज्योतिषी को दिखाकर निवेश करें।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
