खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के सबसे हिट भक्ति गीत, जिन्हें लाखों-करोड़ों में मिले व्यूज
Khesari Lal Ka Gana, Pawan Singh Song, Anu Dubey Ka Gana, Bhakti: खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अनु दुबे के हिट भक्ति गानों की लिस्ट देखिए यहां। विरेन्द्र गुप्ता का 'आवा अवतार ले कलयुग में कान्हा' गाना हाल ही में किया गया रिलीज...

Bhojpuri Song, Gana, Geet, Bhakti, Bhajan, Dj, Mp3, Video, New Year 2020: नये साल का आगमन होने जा रहा है। हर कोई अपने अंदाज में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन करता है। कई लोग साल की शुरुआत भक्ति से भरे गानों को सुनकर करते हैं। अगर आप भोजपुरी गानों को सुनने के शौकिन हैं तो यहां आप देखेंगे भोजपुरी के ऐसे भक्ति गीत जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगें। ये गीत भोजपुरी के फेमस कलाकारों द्वारा गाये गये हैं। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, और अनु दुबे के भक्ति गाने यूट्यूब पर जबरदस्त हिट हैं तभी तो इन्हें लाखों- करोड़ों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं।
यहां हम सबसे पहले बात करेंगे हाल ही में रिलीज किया गया भोजपुरी भक्ति गीत ‘आवा अवतार ले कलयुग में कान्हा’ की। इस गाने को फेमस भोजपुरी सिंगर विरेन्द्र गुप्ता ने गाया है जबकि इसके बोल राहुल गुप्ता ने लिखे हैं। आप भी सुनिए इस खूबसूरत भक्ति गीत को…
अब बात खेसारी लाल यादव के गानों की। खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। जितना इनकी फिल्मों में अदायगी को पसंद किया जाता है उतना ही ये अपने गानों के लिए भी जाने जाते हैं। इन्होंने फिल्मी गाने ही नहीं बल्कि समय समय पर भक्ति गानों से भी लोगों का मनोरंजन किया है। इनके कई भक्ति गीतों पर करोड़ों की संख्या में व्यूज देखने को मिलते हैं।
खेसारी लाल यादव की तरह ही भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह के गानों को भी खूब पसंद किया जाता है। खासकर अक्षरा सिंह के साथ आये इनके कुछ गीत जैसे ‘ललकी चुनरिया ओढ़ के’, ‘माई के चुनरी चढ़वनी’, ‘सुन रे सुघनिया’ आदि गानों को खूब पसंद किया गया। इनके गाने यूट्यूब पर रिलीज होते ही कुछ ही समय में लाखों के व्यूज पा लेते हैं। देखिए पवन सिंह के भक्ति गाने…
अब बात भोजपुरी की फेमस सिंगर अनु दुबे की। ये अपने भक्ति गानों के लिए जानी जाती हैं। इनकी सुरीली आवाज का हर कोई दिवाना है। होली, दिवाली, नवरात्रि, छठ शायद ही कोई ऐसा त्योहार हो जिस पर अनु दुबे के गाने आपको सुनने को नहीं मिले।
आपको बात दें कि शायद ही कोई ऐसा त्योहार हो जिस पर भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ से गीत नहीं रिलीज किये गये हों। भोजपुरी गानों की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए दिवाली, नवरात्रि, दशहरा, रक्षाबंधन, होली, जन्माष्टमी, शिवरात्रि, छठ जैसे बड़े त्योहारों पर भोजपुरी के कलाकार अपने गाने जरूर लेकर के आते हैं।
आने वाला साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)