Kab Hai Bhai Dooj 2026: भाई दूज के पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि भाई दूज के दिन बहन के घर जाकर तिलक करवाने से भाई को यमराज के भय से मुक्ति मिलती है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाने के साथ परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का संदेश भी देता है। इस साल भैया दूज के पर्व को लेकर संशय बना हुआ है, क्योंकि इस साल द्वितीयी तिथि दो दिन पड़ रही है। आइए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी भाई दूज और तिलक करने का शुभ मुहूर्त…

6 नवंबर धनतेरस पर बन रहा कलात्मक योग; कन्या, तुला, मेष और कुंभ राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग

कब है भैया दूज 2026 (Kab Hai Bhai Dooj 2026)

भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाये जाने का विधान है। फ्यूचर पंचांग के अनुसार द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। ऐसे में इस साल यह पर्व 11 नवंबर 2026, बुधवार को मनाए जाना उचित रहेगा।

भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस साल 11 नवंबर को तिलक लगाने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस समय बहन अपने भाई के माथे पर तिलक कर सकती हैं।

18 साल बाद 5 दिसंबर को राहु करेंगे मकर राशि में प्रवेश; मेष, धनु और कुंभ राशि वालों के करियर में तरक्की के साथ धनलाभ के योग

भाई दूज 2026 की पूजा-विधि

भाई दूज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद घर के मंदिर में भगवान गणेश और भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा की थाली में रोली, चावल, चंदन, मिठाई, फूल, दीपक और नारियल रखें। शुभ मुहूर्त में भाई को चौकी पर बैठाएं। साथ ही उसके बाद माथे पर रोली और अक्षत से तिलक लगाएं। इसके बाद भाई की आरती उतारें और मिठाई खिलाएं। बहन अपने भाई की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और तरक्की की कामना करे। इसके बाद भाई अपनी बहन को उपहार दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन यमुना नदी में स्नान करने और यमराज की पूजा करने का भी विशेष महत्व है।

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।