Bhai Dooj 2026 Date: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भाई दूज के दिन विधि-विधान से पूजा करने और बहन के हाथों तिलक लगवाने से भाई को यमराज के भय से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कब है इस साल कब है भाई दूज और तिलक करने का शुभ मुहूर्त…
06 या 07 नवंबर कब है धनतेरस; जानिए तिथि, खरीदारी-पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
कब है भाई दूज 2026 (Kab Hai Bhai Dooj 2026)
भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। फ्यूचर पंचांग के अनुसार द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। ऐसे में इस साल यह पर्व 11 नवंबर 2026, बुधवार को मनाए जाना शास्त्र सम्मत रहेगा।
भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस साल 11 नवंबर को तिलक लगाने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस समय बहन अपने भाई के माथे पर तिलक कर सकती हैं।
भाई दूज का धार्मिक महत्व
शास्त्रों के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हुई। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम बढ़ता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। यमुना ने उनका स्वागत किया, तिलक लगाया। साथ ही भोजन कराया। साथ ही बहन के प्रेम से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर उससे तिलक करवाएगा, उसे सुख-समृद्धि और कल्याण का आशीर्वाद मिलेगा। इसी मान्यता के कारण भाई दूज पर तिलक लगाने की परंपरा शुरू हुई।
11 दिसंबर को न्यायाधीश शनि होंगे मार्गी; मकर, तुला, कुंभ और मेष राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
