Hanuman Ji Ki Aarti: हिंदू धर्म में भगवान हनुमान को शक्ति, भक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा करते हैं, उनके जीवन के कष्ट दूर होते हैं और उन्हें भय से मुक्ति मिलती है। खासतौर पर मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और आरती करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को सुबह स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर भगवान हनुमान की पूजा करनी चाहिए। पूजा के समय लाल फूल, सिंदूर, चमेली का तेल, गुड़ और चने का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके बाद दीपक और अगरबत्ती जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और अंत में हनुमान जी की आरती गाएं। ऐसा करने से भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

Hanuman Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi (हनुमान जी की आरती लिरिक्स इन हिंदी)

आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥

जाके बल से गिरवर काँपे ।
रोग-दोष जाके निकट न झाँके ॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई ।
संतन के प्रभु सदा सहाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥

दे वीरा रघुनाथ पठाए ।
लंका जारि सिया सुधि लाये ॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई ।
जात पवनसुत बार न लाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥

लंका जारि असुर संहारे ।
सियाराम जी के काज सँवारे ॥
लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे ।
लाये संजिवन प्राण उबारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥

पैठि पताल तोरि जमकारे ।
अहिरावण की भुजा उखारे ॥
बाईं भुजा असुर दल मारे ।
दाहिने भुजा संतजन तारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥

सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें ।
जय जय जय हनुमान उचारें ॥
कंचन थार कपूर लौ छाई ।
आरती करत अंजना माई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥

जो हनुमानजी की आरती गावे ।
बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥
लंक विध्वंस किये रघुराई ।
तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥

आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥

हनुमान जी की आरती का महत्व

कहा जाता है कि हनुमान जी की आरती करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं। जो लोग नियमित रूप से मंगलवार को हनुमान जी की पूजा और आरती करते हैं, उन्हें साहस, आत्मविश्वास और मानसिक शांति प्राप्त होती है। इसके साथ ही शत्रु बाधा, भय और नकारात्मक शक्तियों से भी रक्षा होती है। इसलिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के साथ उनकी आरती करना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें