Astrology Remedy: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जातकों को कारोबार और करियर में सफलता मिलने की मान्यता है। राशि के अनुसार भी उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए कौन से उपाय बहुत ही लाभप्रद बताए गए हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्र होते हैं। वहीं सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य माने जाते हैं। कर्क राशि के जातकों की कुंडली में अगर चंद्र ग्रह और सिंह राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर स्थिति में हैं, तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जिस जातक की कुंडली में राशि ग्रह उच्च भाव या मजबूत स्थित में होते हैं। उन्हें कई लाभ व अन्य फायदे भी मिलते हैं।
कुंडली में सूर्य ग्रह का महत्व
वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य अन्य ग्रहों की तरह वक्री नहीं होता है। वहीं सूर्य कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य ग्रह सिंह राशि के जातकों के लिए स्वामी ग्रह होते हैं। कुंडली में सूर्य जब शुभ स्थान पर होते हैं, तो जातक को कई लाभ होने की मान्यता है।
कुंडली में चंद्र ग्रह का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के नौव ग्रहों में सूर्य के बाद चंद्रमा का दूसरा स्थान होता है। चंद्र ग्रह सुख-शांति, संपत्ति- धन और माता आदि के कारक माने जाते हैं। चंद्र ग्रह के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। चंद्र ग्रह को स्त्री ग्रह भी कहा जाता है। कुंडली में चंद्र ग्रह दोष होने पर जातक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चंद्र ग्रह कर्क राशि के स्वामी ग्रह होते हैं।
चंद्र ग्रह शांति के उपाय (Chandra Remedy)
ज्योतिष में चंद्र ग्रह शांति के कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से कुडंली में चंद्र दोष दूर होता है।
-भगवाव विष्णु की पूजा करें।
-चंद्रमा की पूजा करें।
-सोमवार को दान करें।
-मोती रत्न धारण करें।
सूर्य ग्रह शांति के उपाय (Surya Remedy)
-सूर्य देव की उपासना करें।
-रविवार को व्रत रहें।
-रविवार के दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
-प्रात:काल सूर्य देव को अर्घ्य दें।