वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियां होती हैं। ज्योतिष के अनुसार सभी राशियों का अपना एक स्वभाव, विशेषता और प्रतीक चिन्ह होता है। राशि और राशि के स्वामी के स्वभाव व विशेषता का हमारे व्यक्तित्व पर पूरा असर होता है, इसलिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और गुण व दोष का अंदाजा उसकी राशि के बारे में जानकर लगाया जा सकता है। राशि व्यक्ति के स्वभाव, उनके गुण-दोषों को बताती है। राशि से व्यक्ति के बारे में कई अन्य बातें भी जानी जा सकती हैं। व्यक्ति का अपना अलग अंदाज होता है।
हर राशि का अपना एक स्वामी होता है और यह राशियों के जातकों के स्वाभाव को नियंत्रित करता है। हिंदू ज्योतिष पद्धति के अनुसार सूर्य और चंद्रमा को एक-एक राशि का स्वामित्व प्राप्त है जबकि मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह को दो-दो राशि का स्वामित्व मिला है। आज हम आपको ऐसी 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े जातक बेहद सरल और विनम्र स्वभाव और बहुमुखी प्रतिभा के धनि होते हैं। जो भी इनसे पहली बार मुलाकात करता हैं उन्हें ये लोग पहली मुलाकात में ही अपना फैन बना लेते हैं। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है और यह द्विस्वभाव वाली राशि है। मतलब इनके दो स्वभाव होते हैं। इस राशि के लोग बहुभाषी और चतुर होते हैं। साथ ही ये लोग प्यारे और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। द्वि-स्वभाव के कारण इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल होता है। समाज में इन लोगों को बहुत पसंद किया जाता है। क्योंकि ये जानते हैं कि लोगों को कैसे खुश रखा जाता है। मिथुन राशि के जातक रोमांटिक किस्म के व्यक्ति होते हैं। इसके साथ ही इनकी भाषा शैली अच्छी होती है, इस राशि के लोग आदर्शवादी और हंसमुख होते हैं।
कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि को सभी राशियों में से सबसे सुंदर राशि माना जाता है। इस राशि के जातक बेहद व्यवस्थित एवं स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होते हैं। ये पहली मुलाकात में ही सामने वाले आकर्षित कर लेते हैं। कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं। इस राशि से जुड़े जातक अपनी बात को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करते हैं। इनकी बुद्धिमानी के चलते लोग सदा इनके पास आकर्षित होते हैं। इसके साथ ही इसी राशि के लोग काफी खुले दिल के होते हैं। ये हमेशा दूसरों की सहायता के लिए आगे खड़े रहते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpius): वृश्चिक राशि मंगल की राशि है, इस राशि के जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। लेकिन ये लोग ये अपनी भावनाओं को छुपाकर रखते हैं, इसलिए इन्हें समझना थोड़ा कठिन होता है। इस राशि के जातक प्रेम में हमेशा कश्मकश की स्थिति में रहते हैं। इनका सेंस ऑफ़ ह्यूमर कमाल का होता है और अपने काम में ये एक दम कुशल होते हैं। इसके अलावा इस राशि के जातकों में ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होते हैं। इसके साथ ही ये क्रोधी, उत्साही और पराक्रमी होते हैं।