Astrology: ज्योतिष शास्त्र में दान पुण्य का बहुत महत्व बताया गया है। दिन के अनुसार दान करने के कई लाभ भी बताए गए हैं। वहीं यह भी बताया गया कि किस दिन किन वस्तुओं का दान करना चाहिए और किन वस्तुओं का नहीं। गुरुवार के दिन कई वस्तुओं का दान करना वर्जित बताया गया है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।
आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन चीजों का दान करना लाभप्रद होता है और किन वस्तुओं का दान करने से हानि होती है।
भगवान विष्णु का होता है गुरुवार दिन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। मान्यता के अनुसार इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से आर्थिक समृद्धि आती है। कारोबार आदि में बढ़ोतरी होने के साथ करियर में भी तरक्की मिलती है।
गुरुवार के दिन इन चीजों का न करें दान
काली वस्तुएं – गुरुवार के दिन काली वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। साथ ही पूजा में भी काली चीजें नहीं उपयोग करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
नहीं देना चाहिए कर्ज – गुरुवार के दिन किसी को पैसा उधार नहीं देना चाहिए। मान्यता के अनुसार इस दिन कर्ज देने पर पैसा वापस नहीं मिलता है
लोहे का न करें दान – गुरुवार के दिन लोहे की वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन लोहे का दान करना अशुभ होता है।
तुलसी के पत्ते न करें दान – मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन तुलसी की पत्तियों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर से आर्थिक समृद्धि चली जाती है और बरकत नहीं होती है।
गुरुवार के दिन इन वस्तुओं का करना चाहिए दान
-गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए।
-इस दिन हल्दी का दान करना शुभ माना जाता है।
-पीले रंग के कपड़े दान करना चाहिए।
-नमक और शुद्ध घी दान करना चाहिए।