Ashwin Amavasya Date 2026: हिंदू धर्म में आश्विन अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। पितृपक्ष के समापन पर आने वाली इस अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पितरों का तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करने से उन्हें शांति मिलती है और परिवार पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। इस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ करने की भी विधान है। साथ ही, अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान और भगवान की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होने की मान्यता है। इस अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या, महालया अमावस्या नाम से भी जाता है। इस साल आश्विन अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं तिथि और दान- स्नान का शुभ मुहूर्त…

09 या 10 अक्टूबर कब है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त का समय, तर्पण विधि, मंत्र और उपाय

आश्विन अमावस्या तिथि 2026 ( Kab Hai Ashwin Amavasya 2026)

  • अमावस्या तिथि का आरंभ: 9 अक्तूबर 2026 को रात 9 बजकर 35 मिनट से
  • अमावस्या तिथि का समापन: 10 अक्तूबर 2026 को रात 9 बजकर 19 मिनट पर

10 या 11 अक्टूबर कब से आरंभ होगी शारदीय नवरात्रि, जानें तिथि, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि

आश्विन अमावस्या दान- स्नान का शुभ मुहूर्त

सर्व पितृ अमावस्या के दिन दान- स्नान का शुभ मुहूर्त 04:40 ए एम से 05:29 ए एम तक है। वहीं इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11:45 ए एम से 12:31 पी एम तक है।

9 अक्टूबर को शनि करेंगे अपने स्वनक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश; कुंभ, मेष, मीन, और सिंह राशि वालों को करियर में तरक्की के साथ धनलाभ के योग

आश्विन अमावस्या का धार्मिक महत्व

आश्विन अमावस्या शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन जिन पूर्वजों की तिथि ज्ञात न हो, उनके लिए भी इस दिन तर्पण और श्राद्ध किया जा सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधि-विधान से पितरों का स्मरण करने और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र आदि का दान करने से पितृ दोष से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

31 अक्टूबर को बनेगा गुरु- केतु का दुर्लभ संयोग; कर्क, सिंह, मेष और धनु राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग

इस दिन सुबह पवित्र नदी, सरोवर या घर पर स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य देने और पितरों का तर्पण करने की परंपरा है। इसके बाद ब्राह्मण भोजन और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।