Sun Mars Mercury conjunction: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण करते हैं, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही यह योग किसी के लिए नकारात्मक रहते हैं तो किसी के लिए नकारात्मक रहते हैं। फ्यूचर पंचांग के अनुसार 11 मई को सूर्य, बुध और मंगल के संयोग से त्रिग्रही योग मेष रासि में बनने जा रहा है। मेष राशि को अग्नि तत्व की राशि माना गया है।
वहीं ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव मान- सम्मान, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, पिता, सरकारी नौकरी और प्रशासिक सेवा का कारक माना जाता है। वहीं बुध ग्रह को व्यापार, बुद्धि, तर्क शक्ति, शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है, तो वहीं मंगल ग्रह को साहस, शौर्य, वीरता, प्रापर्टी, क्रोध और रक्त का कारक मान जाता है। ऐसे में इन तीनों ग्रहों के संयोग से इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
फ्यूचर पंचांग के अनुसार 11 मई को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे और वह यहां 20 जून तक विराजमान रहेंगे। वहीं सूर्य देव ने 15 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश किया था और वह 15 मई तक यहां स्थित रहेंगे। वहीं आपको बता दें कि 30 अप्रैल को बुध ग्रह ने मेष राशि में प्रवेश किया था और वह यहां 15 मई तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में यहां सूर्य और मंगल की युति मंगलादित्य राजयोग बनेगा। साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा।
मंगल, सूर्य और बुध संयोग का महत्व
मेष राशि में सूर्य, मंगल और बुध की युति को वैदिक ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली और ऊर्जावान संयोग माना जाता है। मेष एक अग्नि तत्व की राशि है, जिसका स्वामी मंगल होता है, इसलिए यहां मंगल की शक्ति पहले से ही प्रबल रहती है। जब इस राशि में सूर्य (आत्मबल और नेतृत्व), मंगल (साहस और ऊर्जा) और बुध (बुद्धि और संवाद) एक साथ आते हैं, तो यह त्रिग्रही योग व्यक्ति के आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और कार्यक्षमता को कई गुना बढ़ा देता है। इस दौरान व्यक्ति तेजी से निर्णय लेने वाला, जोखिम उठाने वाला और आगे बढ़ने की तीव्र इच्छा रखने वाला बन सकता है, जिससे करियर, व्यापार और नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों में विशेष सफलता मिलने के योग बनते हैं।
हालांकि, इस युति का प्रभाव पूरी तरह सकारात्मक ही नहीं होता, क्योंकि अग्नि तत्व राशि मेष के कारक व्यक्ति को क्रोधी, अधीर और जल्दबाज भी बना सकती है। ऐसे में बिना सोचे-समझे लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं और रिश्तों में अहंकार या टकराव बढ़ सकता है।
इन राशियों को मिल सकता है लाभ
मेष राशि पर त्रिग्रही योग का असर (Aries Zodiac)
मेष राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है क्योंकि यह योग आपकी ही राशि में बन रहा है। इसलिए इस दौरान आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होने की संभावना है और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है, वहीं व्यापारियों को बड़ा लाभ और नए निवेश के मौके मिलने के संकेत।
वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सूर्य देव के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।हालांकि जल्दबाजी और गुस्से से बचना जरूरी होगा, तभी सफलता स्थायी बनेगी।
सिंह राशि पर त्रिग्रही योग का असर (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। साथ ही इस दौरान करियर में उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं।
साथ ही इस दौरान विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या नए प्रोजेक्ट के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनको इस समय मौका मिल सकता है।
कर्क राशि पर त्रिग्रही योग का असर (Cancer Zodiac)
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य, मंगल और बुध का त्रिग्रही योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान करियर और कर्मक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन, सैलरी वृद्धि या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार करने वालों को नए प्रोजेक्ट या डील मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहने के संकेत हैं।
साथ ही इस दौरान जमीन-जायदाद या निवेश से भी लाभ मिल सकता है। लेकिन निवेश करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग है। लेकिन इस समय प्रयास में कमी नहीं छोड़नी चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
