Monthly Lucky Horoscope April 2026: साल 2026 का चौथा माह अप्रैल माह काफी खास जाने वाला है। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे वह सूर्य, मंगल, शनि की युति हो रही है, जिससे मंगल आदित्य से लेकर त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। माह के आरंभ में शुक्र मेष और अंत में वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ राशि में राहु और बुध होंगे और 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और शुक्र के साथ युति करते शुक्र आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही 17 अप्रैल को शनि उत्तराभाद्रपद के तीसरे नक्षत्र पद में प्रवेश करेंगे। माह के अंत में यानी 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी करते रहेंगे।

ग्रहों की ऐसी स्थिति होने के कारण 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन 6 राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं अप्रैल माह की लकी राशियों के बारे में…

मिथुन लकी मासिक राशिफल ( Gemini Lucky Monthly Horoscope)

इस राशि के लग्न भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान है। इसके अलावा सूर्य, शनि और मंगल दशम भाव में विराजमान है।  इसके अलावा शुक्र एकादश , द्वादश भाव में रहेंगे। राहु नवम भाव में, केतु सिंह राशि के तृतीय भाव में स्थित रहेंगे।

ग्रहों की ऐसी स्थितियां होने के कारण इस राशि के जातकों के  बनते-बिगड़ते कार्य धीरे-धीरे सुधरेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कई मे अवसर मिल सकते हैं। सुख-सुविधाओं में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकती है। आपकी कई अधूरी योजनाएं पूरी हो सकती है।  आपके द्वारा की जा रही मेहनत और निरंतर प्रयास के कारण आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। धन संचय सामान्य रहेगा।  वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा जाने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त हो सकता है। साझेदारी में किए जा रहे बिजनेस में अच्छा लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा परिणाम देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा।

तुला लकी मासिक राशिफल ( Libra Lucky Monthly Horoscope)

इस राशि के छठे और सप्तम भाव में सूर्य विराजमान रहेंगे। इसके अलावा शनि, मंगल छठे भाव में रहेंगे। बृहस्पति मिथुन राशि में नवम भाव में विराजमान रहेंगे। केतु सिंह राशि में एकादश भाव में, राहु कुंभ राशि में पंचम भाव में पूरे महीने रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है।  पुराने मित्र से मिलकर खुशी मिलने की संभावना है।

करियर के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत का पूर्ण फल मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि के साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। भविष्य के लिए भी बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में तेजी से वृद्धि हो सकती है। विवाह के योग तो बन रहे हैं। ऐसे में शादी के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए ये माह अच्छा जाने वाला है। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है।

वृश्चिक लकी मासिक राशिफल ( Scorpio Lucky Monthly Horoscope)

इस राशि के जातकों की गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में सूर्य, मंगल और शनि की युति हो रही है। ऐसे में इस माह मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलने वाला है। माह के आरंभ में करियर में संघर्ष और दबाव अधिक रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति संभल सकती है। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। निवेश सोच-समझकर करेंगे, तो फायदा हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। किसी मांगलिक या शुभ कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य सुख भी मिलेगा।

धनु लकी मासिक राशिफल ( Sagittrius Lucky Monthly Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह काफी खास जाने वाला है। इस सप्ताह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा अचानक धन लाभ भी हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो चतुर्थ भाव में सूर्य, मंगल और शनि की युति हो रही है। धन का आगमन महीने के मध्य तक अच्छा रहेगा। लव लाइफ के लिए ये टाइम अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, पर संयम जरूरी है। शिक्षा में सामान्य विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, जबकि उच्च शिक्षा वालों को अधिक मेहनत करनी होगी।

मकर लकी मासिक राशिफल ( Capricorn Lucky Monthly Horoscope)

इस राशि के जातकों के नए कार्य आरंभ हो सकते हैं । कई क्षेत्रों में किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है और जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। काम या फिर नौकरी के कारण कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको आने वाले समय में लाभ मिल सकता है। दूसरे भाव में राहु और तीसरे भाव में सूर्य, मंगल और शनि एक साथ विराजमान हैं। माह के मध्य में सूर्य दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इसके साथ ही 10 से 14 अप्रैल के बीच सूर्य, मंगल, शनि और बुध का चतुर्ग्रही योग बनेगा, जो विशेष प्रभाव डाल सकता है। इसके बाद त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। शुक्र चतुर्थ और पंचम भाव में रहेंगे। इसके अलावा गुरु षष्ठी, केतु अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे।

इन ग्रह स्थितियों के आधार पर मकर राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह आरंभ में खुशियां लेकर आ सकता है।  करियर के क्षेत्र में 1 से 19 अप्रैल तक बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। हर क्षेत्र में सफलता के साथ आपके काम की तारीफ की जाती है। लेकिन इसके बाद आपको अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत के बल पर भी सफलता हासिल हो सकती है। धन लाभ के बी योग बन रहे हैं। इसके अलावा नया वाहन भी खरीद सकते हैं। पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं।  पारिवारिक संबंध सामान्य रहने वाले हैं।

मीन लकी मासिक राशिफल ( Pisces Lucky Monthly Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह काफी खास जाने वाला है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मल सकता है। इस राशि के लग्न भाव में मंगल, शनि, सूर्य, बुध विराजमान रहेंगे। सूर्य 14 अप्रैल तक इस राशि में रहेंगे। इसके बाद मेष में प्रवेश कर जाएंगे।  गुरु बृहस्पति चतुर्थ भाव में, केतु छठे भाव में, बुध 10 अप्रैल तक कुंभ में और फिर मीन में आ जाएंगे। राहु बारहवें भाव में रहेंगे।

इन ग्रह स्थितियों के आधार पर मीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में काफी अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही प्रमोशन मिलने के काफी अधिक चांसेस है। इसके साथ ही आय में भी तेजी से वृद्धि बो सकती है। हालांकि मित्रों से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए थोड़ा सावधान रहेंगे। इस माह आप पैसों की अच्छी बचत कर पाने में सफल होंगे। निवेश करने से लाभ मिल सकता है।  परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।