scorecardresearch

April Grah Gochar 2023: अप्रैल में गुरु, सूर्य समेत कई ग्रहों का होगा गोचर, इन 4 राशि वालों को धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

Grah Gochar April 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अप्रैल माह में सूर्य, गुरु, शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ ग्रहों की युति हो रही हैं। जानिए ग्रहों की युति और गोचर करने से किन राशियों को मिलने वाला है खूब लाभ।

Grah Gochar April 2023, अप्रैल ग्रह गोचर 2023
Grah Gochar April 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के इस गोचर से मिथुन, कुंभ सहित कुछ राशियों को धन लाभ मिल सकता है। (Freepik)

Grah Gochar April 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से अप्रैल माह काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस माह सूर्य, गुरु, शुक्र जैसे ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस ग्रहों के गोचर करने से कई संयोग के साथ महायोग बन रहे हैं। ऐसे में अप्रैल माह कई राशियों के जीवन में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। इसके साथ ही कई ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस पास खुशियां ही खुशियां मिलने वाली है। इन राशियों के सितारे सातवें आसमान में होंगे। आइए जानते हैं कि अप्रैल माह में कौन-कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं और किन राशियों को मिलने वाला है लाभ।

अप्रैल 2023 में ये ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन  

सूर्य गोचर 2023

14 अप्रैल 2023, शुक्रवार को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि से निकलकर सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 15 मई को सुबह 11 बजकर 58 मिनट तक रहेंगे।

गुरु गोचर 2023

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023, शनिवार को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में गुरु 1 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट तक रहेंगे।

शुक्र गोचर 2023

शुक्र 6 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 2 मई को दोपहर 2 बजे तक रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

अप्रैल 2023 में इन ग्रहों की हो रही है युति

अप्रैल माह में मंगल की राशि मेष राशि में गुरु, राहु, बुध और सूर्य ग्रह की युति हो रही है। इसके साथ ही गुरु और राहु की युति से गुरु चांडाल योग बन रहा है।

अप्रैल में ग्रहों के गोचर से इन राशियों को मिल सकता है लाभ

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह खास साबित हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। लंबे समय से रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि
इस राशि में बुध लाभ स्थान में होंगे। इसके साथ ही राहु के होने से आत्म सम्मान बढ़ सकता है। ऐसे में बिजनेस में  लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेकिन सेहत का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

कर्क राशि
ग्रहों के गोचर से कर्क राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा और कार्य पूरा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी दोस्त की मदद से बिजनेस में लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि
अप्रैल में हो रहे गोचर से कुंभ राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं, लेकिन दिमाग से काम लें, तो सफलता जरूर हासिल होगा।

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 28-03-2023 at 09:23 IST