Akshaya Tritiya 2026 Date, Kab Hai Akshay tritiya (कब है अक्षय तृतीया 2026): सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। द्रिक पंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान कुबेर भगवान की पूजा की जाती है। इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के श्री लक्ष्मीनारायण स्वरूप की पूर्ण श्रद्धा से पूजा-अर्चना करना लाभकारी माना जाता है। इस दिन को अबूझ मुहूर्तों में से एक कहा जाता है। इसलिए इस दिन बिना मुहूर्त देखें कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य कर सकते हैं। अक्षय तृतीया को ‘अखा तीज’ के नाम से भी जानते हैं। इस दिन स्नान-दान करने के साथ-साथ जप-तप करने का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा करने के साथ-साथ सोना-चांदी और अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

इस साल तृतीया तिथि दो दिन होने के कारण अक्षत तृतीया की तिथि को लेकर असमंसज की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया की सही तारीख, धार्मिक महत्व और सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी का शुभ मुहूर्त..

अक्षय तृतीया 2026 कब है? (Akshaya Tritiya 2026 Date)

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ- 19 अप्रैल 2026 को 10:49 ए एम बजे
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त- 20 अप्रैल 2026 को 07:27 ए एम बजे
अक्षय तृतीया 2026 तिथि- 19 अप्रैल 2026

अक्षय तृतीया 2026 पूजा मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2026 Puja Muhurat)

19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त है। इसकी कुछ अवधि 1 घंटे 32 मिनट की होगी।

अक्षय तृतीया 2026 पर खरीदारी का मुहूर्त – 19 अप्रैल 2026 (Akshaya Tritiya 2026 Gold Purchase Time)

खरीदारी का समय– 10:49 ए एम से 05:51 ए एम, अप्रैल 20
अवधि – 19 घण्टे 02 मिनट्स

अक्षय तृतीया के साथ व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 10:49 ए एम से 12:20 पी एम
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 01:58 पी एम से 03:35 पी एम
सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – 06:49 पी एम से 10:57 पी एम
रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 01:43 ए एम से 03:05 ए एम, अप्रैल 20
उषाकाल मुहूर्त (शुभ) – 04:28 ए एम से 05:51 ए एम, अप्रैल 20

अक्षय तृतीया 2026 खरीदारी का समय- 20 अप्रैल 2026 (Akshaya Tritiya 2026 Gold Purchase Time)

अक्षय तृतीया सोने की खरीदारी 20 अप्रैल 2026 को करना चाहते हैं, तो 05:51 ए एम से 07:27 ए एम के बीच कर सकते हैं।
अवधि – 01 घण्टा 36 मिनट्स

अक्षय तृतीया के साथ व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (अमृत) – 05:51 ए एम से 07:27 ए एम

अक्षय तृतीया पर बन रहा शुभ योग (Akshaya Tritiya 2026 Shubh Yog)

इस साल अक्षय तृतीया पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन स्वाति, विशाखा नक्षत्र के साथ ब्रह्म, इंद्र योग के साथ गजकेसरी, मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योगों में पूजा के साथ खरीदारी करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही 20 अप्रैल को सुबह 04:35 ए एम से 05:51 ए एम तक रवि योग रहेगा।

अक्षय तृतीया 2026 का महत्व (Akshay Tritiya 2026 Significance)

अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में अबूझ मुहूर्त यानी बिना पंचांग देखे शुभ कार्य करने के लिए सर्वोत्तम समय माना जाता है। इसे साल के साढ़े तीन मुहूर्तों में शामिल किया जाता है। इन मुहूर्तों में चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, आश्विन मास की दशमी, वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया (अक्षय तृतीया) और कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शामिल हैं। इनमें से पहली तीन तिथियां पूर्ण मुहूर्त मानी जाती हैं, जबकि चौथी को आधा मुहूर्त माना गया है।

इसी कारण वर्ष की ये साढ़े तीन तिथियां अत्यंत शुभ मानी जाती हैं। अक्षय तृतीया के दिन विवाह, मुंडन, कर्ण छेदन, गृह प्रवेश सहित सभी 16 संस्कार करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन सोना-चांदी, घर या वाहन खरीदना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए कार्यों में मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व की जानकारी सामान्य मान्यताओं, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। संकष्टी चतुर्थी का समय और विधि अलग-अलग क्षेत्रों या परंपराओं में भिन्न हो सकती है। जनसत्ता इसकी पूर्ण सत्यता या सटीक परिणामों का कोई दावा नहीं करता है। किसी भी त्योहार की तिथि या पूजा विधि के बारे में अंतिम निर्णय लेने से पहले अपने क्षेत्र के विद्वान ज्योतिषी या पुरोहित से परामर्श अवश्य लें।