अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ और पवित्र पर्व है, जो हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य कार्य, दान, जप-तप और खरीदारी का फल कभी क्षय नहीं होता, बल्कि अक्षय रूप में बढ़ता रहता है। इसलिए इस दिन सोना-चांदी खरीदना, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना तथा नए कार्यों की शुरुआत करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कब है अक्षय तृतीया और इस दिन सोना- चांदी खरीदना क्यों माना जाता शुभ…
अक्षय तृतीया तिथि 2026 (Akshaya Tritiya Kab hai)
फ्यूचर पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर होगा। वहीं, तृतीया तिथि का अंत 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर होगा। ऐसे में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी।
सोना खरीदने का समय (Akshaya Tritiya 2026 Gold Purchase Time)
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के लिए शुभ समय 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 20 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक है। इस दौरान सोने की खरीदारी कर सकते हैं।
सोना चांदी माना जाता शुभ
शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन को अबूझ मुहूर्त भी माना जाता है। इसलिए इस दिन किए गए हर शुभ कार्य का फल अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला होता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई संपत्ति जीवन में लगातार वृद्धि और समृद्धि लाती है। वहीं धार्मिक दृष्टि से यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर को समर्पित होता है। इसलिए यह दिन इनकी कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर माना जाता है, इसलिए सोना-चांदी खरीदना उनके आशीर्वाद को आमंत्रित करने जैसा समझा जाता है।
साथ ही यह भी विश्वास है कि इस दिन बिना किसी मुहूर्त के किए गए शुभ कार्य भी सफल होते हैं, इसलिए लोग इसे निवेश और नई शुरुआत के लिए सर्वोत्तम समय मानते हैं। इसी वजह से सोना-चांदी और संपत्ति खरीदी जाती है।
मूलांक 6 वाले लोग कैसे होते हैं, जानें पर्सनैलिटी और करियर-कारोबार के बारे में सबकुछ
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
