Ahoi Ashtami 2026 Aarti: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। आज माताएं संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रख रही हैं। आज दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को अहोई माता की विधिवत पूजा करने के साथ चंद्रोदय के बाद चंद्र देव और तारों को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद अपने व्रत का पारण करती हैं। आज शाम 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक पूजा करने का शुभ मुहूर्त है। इस अवधि में विधि-विधान से पूजा करने के साथ अंत में ये आरती अवश्य करें। आइए जानते हैं जय अहोई माता, जय अहोई माता के बोल…
अहोई माता आरती (Ahoi Mata Jai Ahoi Mata Aarti)
जय अहोई माता, जय अहोई माता ।
तुमको निसदिन ध्यावत,हर विष्णु विधाता ॥
ॐ जय अहोई माता ॥
ब्रह्माणी, रुद्राणी, कमला, तू ही है जगमाता ।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥
ॐ जय अहोई माता ॥
माता रूप निरंजन, सुख-सम्पत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्यावत, नित मंगल पाता ॥
ॐ जय अहोई माता ॥
तू ही पाताल बसंती,तू ही है शुभदाता ।
कर्म-प्रभाव प्रकाशक,जगनिधि से त्राता ॥
ॐ जय अहोई माता ॥
जिस घर थारो वासा,वाहि में गुण आता ।
कर न सके सोई कर ले,मन नहीं घबराता ॥
ॐ जय अहोई माता ॥
तुम बिन सुख न होवे,न कोई पुत्र पाता ।
खान-पान का वैभव,तुम बिन नहीं आता ॥
ॐ जय अहोई माता ॥
शुभ गुण सुंदर युक्ता,क्षीर निधि जाता ।
रतन चतुर्दश तोकू,कोई नहीं पाता ॥
ॐ जय अहोई माता ॥
श्री अहोई माँ की आरती,जो कोई गाता ।
उर उमंग अति उपजे,पाप उतर जाता ॥
ॐ जय अहोई माता, मैया जय अहोई माता
चंद्रदेव आरती (Chandra Dev Aaarti)
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।
दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी ।
रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी ।
दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी ।
जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे ।
सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि ।
योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें ।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा ।
वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी ।
प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी ।
शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी ।
धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे ।
विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी ।
सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें ।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय गणना और पंचांग पर आधारित है। पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय और अन्य समय के स्थान के अनुसार अंतर हो सकता है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान से पहले स्थानीय पंचांग या फिर पंडित से समय की पुष्टि अवश्य करें।
