Ahoi Ashtami 2026 Puja Vidhi: अहोई अष्टमी के व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व हैं। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस खास मौके पर माताएं संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। कई पारिवारिक परंपरा में फलाहार व्रत रखने का विधान है। इसके साथ ही शाम को अहोई माता की पूजा करने के बाद तारे या फिर चांद निकलने के बाद अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती है। इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जा रहा है। आइए जानते हैं अहोई अष्टमी की पूजा का मुहूर्त, सरल विधि, चंद्रोदय और तारों के दर्शन का समय और आरती…

अहोई अष्टमी 2026 कब है? (Ahoi Ashtami 2026 Dat)

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आरंभ- 1 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त- 2 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर
अहोई अष्टमी का व्रत- 1 नवंबर 2026, रविवार

अहोई अष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त (Ahoi Ashtami 2026 Shubh Muhurat)

अहोई अष्टमी पर पूजा मुहूर्त शाम को 5 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

अहोई अष्टमी के दिन तारों के दर्शन और चंद्रोदय समय (Ahoi Ashtami 2026 Star And Moon Rise Time)

चंद्रोदय का समय- 1 नवंबर को चंद्रोदय का समय रात 11 बजकर 39 मिनट है।

अहोई अष्टमी 2026 पूजा विधि (Ahoi Ashtami 2026 Puja Vidhi)

Ahoi Ashtami 2026 Puja Vidhi: अहोई अष्टमी के व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस खास मौके पर माताएं संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। कई पारिवारिक परंपराओं में फलाहार व्रत रखने का विधान है। इसके साथ ही शाम को अहोई माता की पूजा करने के बाद तारे या फिर चांद निकलने के बाद अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जा रहा है। आइए जानते हैं अहोई अष्टमी की पूजा का मुहूर्त, सरल विधि, चंद्रोदय और तारों के दर्शन का समय और आरती…

अहोई अष्टमी 2026 कब है? (Ahoi Ashtami 2026 Date)

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आरंभ- 1 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि समाप्त- 2 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर
अहोई अष्टमी का व्रत- 1 नवंबर 2026, रविवार

अहोई अष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त (Ahoi Ashtami 2026 Shubh Muhurat)

अहोई अष्टमी पर पूजा का मुहूर्त शाम को 5 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

अहोई अष्टमी के दिन तारों के दर्शन और चंद्रोदय समय (Ahoi Ashtami 2026 Star And Moon Rise Time)

चंद्रोदय का समय- 1 नवंबर को चंद्रोदय का समय रात 11 बजकर 39 मिनट है। शहर के अनुसार समय पर बदलाव हो सकता है।

शहरचंद्रोदय का समय
नई दिल्लीरात 11:40 बजे
गुरुग्रामरात 11:41 बजे
नोएडारात 11:40 बजे
चंडीगढ़रात 11:38 बजे
लखनऊरात 11:28 बजे
कानपुररात 11:31 बजे
वाराणसीरात 11:22 बजे
प्रयागराजरात 11:27 बजे
अयोध्यारात 11:23 बजे
गोरखपुररात 11:18 बजे
आगरारात 11:40 बजे
मथुरारात 11:41 बजे
जयपुररात 11:49 बजे
देहरादूनरात 11:33 बजे
हरिद्वाररात 11:34 बजे
पटनारात 11:13 बजे
भोपालरात 11:49 बजे
इंदौररात 11:57 बजे
मुंबईरात 12:15 बजे (2 नवंबर)
कोलकातारात 11:05 बजे

अहोई अष्टमी 2026 पूजा विधि (Ahoi Ashtami 2026 Puja Vidhi)

अहोई अष्टमी की पूजा मुख्य रूप से शाम के समय यानी सूर्यास्त के बाद की जाती है। व्रत का पारण परिवार की परंपरा के अनुसार तारों या चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है।

सुबह लें व्रत का संकल्प

अहोई अष्टमी पर सुबह जल्दी उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद पूजा स्थल में जाकर अहोई माता का ध्यान करें और संतान की सुख-समृद्धि, लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत का संकल्प लें। संकल्प के दौरान अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार निर्जला या फिर फलाहार व्रत के रखने का निश्चय करें। दिनभर माता अहोई का स्मरण कर रहें।

एकत्र कर लें अहोई अष्टमी की सामग्री

शाम को अहोई अष्टमी की पूजा करें। इनकी पूजा के लिए घर की दीवार में अहोई माता की तस्वीर बनाएं या फिर चित्र स्थापित करें। इसके बाद पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें। फिर एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछा दें।

चौकी पर गेहूं बिछाकर जल से भरा कलश रखें। कलश के ऊपर मिट्टी के ढक्कन रखें और उनके ऊपर जल से भरा हुआ करवा रखें।

अब अहोई माता की पूजा के लिए फूल, माला, रोली, अक्षत, दीपक, धूप, नैवेद्य, फल, मिठाई और जल आदि चढ़ाएं। इसके अलावा पूजा में सात सरई की सींके घास की टहनियां रखी जाती हैं और इन्हें अहोई माता और सेई को अर्पित की जाती है। अगर सरई की सीकें नहीं है, तो आप कपास की कलियों का इस्तेमाल कर सकती है। अब भोग में आठ पूड़ी, आठ पुएं और हलवा तैयार कर लें।

शाम को करें अहोई माता की पूजा

अहोई अष्टमी की पूजा सूर्यास्त के समय शुभ समय पर की जाती हैं। सबसे पहले अहोई माता के सामने घी की दीपक जलाएं और इसके बाद फूल, माला, रोली, अक्षत और अन्य पूजन की सामग्री अर्पित करें। इसके बाद माता को हलवा, पूड़ी मिठाई और फल का भोग लगाएं। इसके बाद अहोई अष्टमी व्रत कथा पढ़ें या फिर सुनें। कथा सुनने के बाद अहोई माता की आरती करें और परिवार की सुख-शांति की कामना करें।

तारों या चंद्र को अर्घ्य देकर करें व्रत का पारण

अहोई अष्टमी की पूजा करने के बाद तारे निकलने के समय पर उन्हें अर्घ्य दें। इसके लिए करवा या कलश से जल अर्पित करें और अहोई माता का स्मरण करते रहें। इसके साथ ही लंबी आयु और सुखी जीवन की प्रार्थना करें। कुछ परिवारों में चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा है। इसलिए अपने परिवार की परंपरा के अनुसार ही व्रत का पारण करें।

संतान प्राप्ति के लिए राधा कुंड में स्नान

अहोई अष्टमी को बहुलाष्टमी, कृष्णाष्टमी के नाम से भी जानते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन दंपतियों को संतान प्राप्ति में कठिनाई आ रही हैं, तो अहोई अष्टमी के दिन विशेष पूजा करके राधाकुंड में स्नान किया जाता है।

मथुरा में स्थित राधा कुंड में अहोई अष्टमी की रात को निशीथ काल में स्नान करने के साथ कुष्मांड (पेठा का फल यानी कुम्हड़ा) अर्पित करते हैं। इसके साथ दंपति हाथ पकड़ स्नान करते हैं। जब संतान सुख की प्राप्ति हो जाती हैं, तो दोबारा अपनी संतान के साथ आकर राधा रानी के दर्शन करते हैं।

राधाकुंड मध्यरात्रि मुख्य स्नान- 1 नवंबर को रात 11:37 से देर रात 12:29 बजे तक (कुल 52 मिनट)

अहोई माता आरती (Ahoi Mata Jai Ahoi Mata Aarti)

जय अहोई माता, जय अहोई माता ।
तुमको निसदिन ध्यावत,हर विष्णु विधाता ॥
ॐ जय अहोई माता ॥

ब्रह्माणी, रुद्राणी, कमला, तू ही है जगमाता ।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥
ॐ जय अहोई माता ॥

माता रूप निरंजन, सुख-सम्पत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्यावत, नित मंगल पाता ॥
ॐ जय अहोई माता ॥

तू ही पाताल बसंती,तू ही है शुभदाता ।
कर्म-प्रभाव प्रकाशक,जगनिधि से त्राता ॥
ॐ जय अहोई माता ॥

जिस घर थारो वासा,वाहि में गुण आता ।
कर न सके सोई कर ले,मन नहीं घबराता ॥
ॐ जय अहोई माता ॥

तुम बिन सुख न होवे,न कोई पुत्र पाता ।
खान-पान का वैभव,तुम बिन नहीं आता ॥
ॐ जय अहोई माता ॥

शुभ गुण सुंदर युक्ता,क्षीर निधि जाता ।
रतन चतुर्दश तोकू,कोई नहीं पाता ॥
ॐ जय अहोई माता ॥

श्री अहोई माँ की आरती,जो कोई गाता ।
उर उमंग अति उपजे,पाप उतर जाता ॥

ॐ जय अहोई माता, मैया जय अहोई माता

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय गणना और पंचांग पर आधारित है। पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय, तारों के दर्शन और अन्य समय के स्थान के अनुसार अंतर हो सकता है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान से पहले स्थानीय पंचांग या फिर पंडित से समय की पुष्टि अवश्य करें।