Ahoi Ashtami 2026 Date and Muhurat: अहोई अष्टमी का व्रत हिंदू धर्म में संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अहोई अष्टमी पर माता अहोई की पूजा करने और व्रत कथा सुनने से संतान पर आने वाले संकट दूर होते हैं। साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन शाम के समय तारों को देखकर अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर आज है। वहीं इस दिन रवि पुष्य योग भी बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं तिथि और पूजा- मुहूर्त…
अहोई अष्टमी शुभ मुहूर्त 2026
- पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 4:59 बजे से 6:15 बजे तक
- तारों के दर्शन का समय: शाम 5:22 बजे के आसपास
- चंद्रोदय का समय: रात 11:05 बजे के आसपास
अहोई अष्टमी 2026 की पूजा-विधि
अहोई अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें। इसके बाद हाथ में जल लेकर संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करते हुए व्रत का संकल्प लें। घर के पूजा स्थल को साफ करें और दीवार पर माता अहोई की तस्वीर या चित्र बनाकर स्थापित करें। माता अहोई के चित्र में स्याहू और उसके बच्चों का चित्र बनाना भी शुभ माना जाता है।
शाम के समय पूजा की तैयारी करें। एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर माता अहोई की तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद माता को रोली, अक्षत, फूल, माला, दीपक और मिठाई अर्पित करें। पूजा में जल से भरा कलश रखें और माता अहोई को पूरी, हलवा और सात्विक पकवानों का भोग लगाएं। इसके बाद अहोई अष्टमी की व्रत कथा पढ़ें या सुनें और माता अहोई की आरती करें।
पूजा के दौरान अपनी संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की प्रार्थना करें। इसके बाद शाम को आकाश में तारे दिखाई देने पर उन्हें जल अर्पित करें और संतान की मंगलकामना करें। कुछ स्थानों पर चंद्रमा को देखकर भी व्रत खोलने की परंपरा है। तारों को अर्घ्य देने के बाद परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर व्रत का पारण करें।
अहोई अष्टमी मंत्र
1- ‘ॐ पार्वतीप्रियनंदनाय नमः’
2- अहोई माता नमः
3- नमो नमस्ते मातायै, शिवायै सततं नमः। आराध्यः प्रदात्री च, पुत्राणां सततम् सुलभम्।
4- नमो नमस्ते मातायै, शिवायै सततं नमः। आराध्यः प्रदात्री च, पुत्राणां सततम् सुलभम्।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
