ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाओं से मनुष्य के जीवन के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। जैसे मनुष्य किस क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा, विवाह की उम्र, स्वास्थ्य, लव लाइफ आदि चीजों की जानकारी हाथ की रेखाओं के माध्यम से मिल सकती है। यहां हम आपको बताएंगे कि आपकी हथेली की कौन सी रेखाएं आपके करियर के लिए शुभ संकेत देती हैं और आप अपना करियर किस क्षेत्र में बना सकते हैं…
बन सकते हैं नेता या शिक्षक:
अगर आपके हाथ में गुरू पर्वत उभरा हुआ है तो आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आप इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सरकारी क्षेत्र, राजनीति, शिक्षक इत्यादि क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं।
आप बन सकते हैं अच्छे संगीतकार और कलाकार:
अगर आपके हाथ में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होते हुए शनि पर्वत पर जाती है तो ऐसे लोग पब्लिक डोमेन में काम करने वाले होते हैं। ये लोग अच्छे संगीतकार या कलाकार हो सकते हैं।
अगर शनि पर्वत उभरा हुआ हो तो:
यदि हथेली में शनि पर्वत अधिक उभरा हुआ है तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। लेकिन उसके लिए कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। ऐसे लोग इंजीनियर, वैज्ञानिक या शोधकर्ता हो सकते हैं।
मीडिया या फिल्म लाइन में जा सकते हैं:
कला, मीडिया या फिल्म के क्षेत्र में जाने वाले लोगों के हाथों में शुक्र काफी बलवान होता है। इन लोगों के हाथों में शुक्र का घेरा काफी बड़ा देखने को मिलता है।
मिल सकती है सरकारी नौकरी:
गुरु पर्वत पर उभार के साथ बहुत सी रेखाओं के होने से सरकारी नौकरी मिलने की संभावना होती है। साथ ही आपके हाथ में रेखाएं जितनी साफ और कम कटी हुई होंगी उतना ही आपको संघर्ष कम करना पड़ेगा।
अगर आपके हाथ में भाग्य रेखा कटी हुई हो तो ऐसे लोगों को अपने करियर में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं भाग्य रेखा से निकलती हुई अन्य रेखाएं शुभ परिणाम देती है। इन रेखाओं के हथेली में होने से व्यक्ति को सुख और समृद्धि मिलती है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022