हिंदू शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मान्यता है कि अगर धन की देवी नाराज हो जाएं तो घर में दरिद्री और कंगाली छा जाती है। लेकिन जिन लोगों पर देवी लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं उनके जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही ऐसे लोगों के पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती और इन लोगों के सभी काम बनते चले जाते हैं। इसलिए लोग इनकी कृपा प्राप्त करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं और लक्ष्मी मां को खुश करते हैं। आज हम भी वास्तु अनुसार कुछ बातों को बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हो।
घर में साफ- सफाई का विशेष रखें ध्यान:
मान्यताओं अनुसार देवी लक्ष्मी उसी घर में वास करती हैं जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसलिए घर की सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर के मुख्य द्वार पर भी साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। रोजाना घर के मुख्य द्वार को जल डालकर शुद्ध करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और वास्तु देवता प्रसन्न रहते हैं।
उत्तर दिशा को रखें साफ- सुतरा:
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को कुबेर देवता और धन की देवी माता लक्ष्मी की दिशा माना जाता है। इस स्थान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यहां बेकार की चीजें या सामान नहीं रखना चाहिए। आप जितना इस दिशा को साफ सुथरा रखेंगे उतना ही धन लाभ होने के आसार रहेंगे। इस स्थान पर भारी चीजें भी न रखें।
खराब इलेक्ट्रॉनिक आयटम को नहीं रखें:
अगर आपको घर में मां लक्ष्मी का वास चाहिए तो घर में कभी खराब इलेक्ट्रॉनिक आयटम को नहीं रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही खराब इलेक्ट्रॉनिक आयटम रखने से राहु दोष भी लगता है और घर में बीमारियां घर कर जाती हैं।
झाड़ू में होता है मां लक्ष्मी का वास:
धार्मिक मान्यताओं अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए इसके रख रखाव में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। मान्यताओं अनुसार झाड़ू हमेशा ऐसे स्थान पर रखनी चाहिए जिससे किसी की उस पर नजर आसानी से ना पड़े। ऐसा करने से धन की हानि नहीं होती। साथ ही कुछ लोग झाडू को खड़ा रख देते हैं या उस पर पैर रख देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
मां लक्ष्मी के साथ विष्णु भगवान की भी करें पूजा:
मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इनकी पूजा विष्णु जी के साथ करें। कहते हैं माता लक्ष्मी की अकेले पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त नहीं होती। क्योंकि मां लक्ष्मी हमेशा भगवान विष्णु के चरण दबाते हुए रहती है। इसलिए भगवान विष्णु की पूजा करने से वो जल्दी से प्रसन्न हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022