Vastu Shastra: वास्तु का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार बना हो तो घर में शांति, सुख समृद्धि रहती है। वहीं अगर वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो घर दरिद्री छा जाती है और मां लक्ष्मी रूठ कर चली जातीं हैं।
आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी को लेकर भी कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो वास्तु अनुसार अपने घर में ये 5 तस्वीरें लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इन तस्वीरों को लगाने से घर में बरकत आती है और आपकी धन-दौलत में वृद्धि होती है।
भगवान सूर्य की प्रतिमा:
वास्तु अनुसार अगर आपका हर वक्त बेवजह खर्चा होता रहता है तो इस समस्या से छुटाकारा पाने के लिए उगते हुए सूर्य भगवान की प्रतिमा को घर में लगाना चाहिए। मान्यता है कि घर में सूर्य भगवान भगवान क प्रतिमा लगाने से धन की कभी कमी नहीं होती। साथ ही सुख समृद्धि बनी रहती है।
तैरती हुई मछली:
घर में फिश एक्वेरियम रखना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप एक्वेरियम नहीं रखना चाहते तो घर में तैरती मछलियों की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आप इस तस्वीर को मुख्य द्वार की बाई ओर लगा सकते हैं। हा ये जरूर ध्यान रखना चाहिए कि अगर कोई मर गई है, तो उस मछली को तुरंत हठा देना चाहिए।
मेमने की तस्वीर:
अगर आपके जीवन में लगातार परेशानियां बनी हुई हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या फिर ऑफिस में मेमने यानी भेड़ की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपके भाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही परिवार के सदस्यों में एकता बनी रहती है। (यह भी पढ़ें)- Name Astrology: इन अक्षर के नाम वाले लोगों पर धन के देवता कुबेर रहते हैं मेहरबान, जीते हैं आलीशान जिंदगी
बहता हुआ पानी:
अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो घर में बहते हुए पानी की तस्वीर लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर के सदस्यों का भाग्य प्रबल होता है। आप चाहें तो समुद्र की तस्वीर भी लगा सकते हैं। हाथ ही आय में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर:
घर में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए। मान्यता है जैसे घोड़े लगातार दोड़ते रहते हैं। ऐसे ही आपके घर की तरक्की में कोई अवरोध नहीं आता है। साथ आय में वृद्धि भी होती है। (यह भी पढ़ें)- Panch Grahi Yog 2022: फरवरी में 5 ग्रहों का होगा मकर राशि में महासंयोग, इन 3 राशि वालों को धनलाभ के प्रबल योग