सद्गुरु के अनुसार जानिए पछतावे से बचने के लिए जीवन में कैसे लें सही निर्णय
सद्गुरु कहते हैं कि व्यक्ति जिस चीज की आकांक्षा करता है या सपना देखता है उस पर उसे गौर करना चाहिए। इंसान जो लक्ष्य तय करता है उसमें से ज्यादातर फंदे होते हैं। जिसमें व्यक्ति फंस जाता है।

हमें जीवन में आगे बढ़ने और सफलता पाने के लिए कई निर्णय लेने होते हैं। जिसमें कुछ निर्णय ऐसे होते हैं जो हमारे नियमित जीवन से संबंधित होते हैं। वहीं कुछ निर्णय ऐसे होते हैं जो हमारे आने वाले भविषय की दिशा और दशा तय करते हैं। इसके अलावा कुछ निर्णय ऐसे भी होते हैं जो हमारे पूरे जीवन को प्रभावित करते हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि वह अच्छे भविष्य के लिए कुछ ऐसे निर्णय लें जिससे बाद में पछतावा न हो। इसी विषय को लेकर एक युवक ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव से पूछा कि इंसान को पछतावे से बचने के लिए सही निर्णय कैसे लेना चाहिए। आगे जानते हैं कि सद्गुरु ने इस बारे में क्या बताया।
सद्गुरु कहते हैं कि व्यक्ति जिस चीज की आकांक्षा करता है या सपना देखता है उस पर उसे गौर करना चाहिए। इंसान जो लक्ष्य तय करता है उसमें से ज्यादातर फंदे होते हैं। जिसमें व्यक्ति फंस जाता है। सद्गुरु बताते हैं कि इंसान को अपने जीवन के लक्ष्य तय करने के लिए कहीं शांत और एकांत वातावरण में जाना चाहिए। जब वह खुद को खुश महसूस करे तब उसे फैसला लेना चाहिए। जल्दबाजी में अपना लक्ष्य तय करने पर व्यक्ति उलझन में पड़ जाता है। जिस कारण बाद में उसे पछताना पड़ता है।
इंसान को अपने आसपास की किसी भी चीज से प्रभावित होकर अपना लक्ष्य तय नहीं करना चाहिए। जीवन में पछतावे से बचने के लिए इंसान को खुद के बारे में सोचना चाहिए कि उसके लिए कौन सी चीज महत्वपूर्ण है। इसके लिए व्यक्ति को किसी पर्सनालिटी की जरूरत नहीं है। व्यक्ति को उस दिशा में मेहनत करना चाहिए। जरूरी पर्सनालिटी अपने आप बन जाएगी।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।