अंकों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए लकी होता है तो अंक अनलकी। ज्योतिष में मनुष्य की कुंडली का विश्वेषण करके उसके जीवन का वर्तमान और भविष्य का पता किया जाता है। ऐसे ही अंक विज्ञान में मनुष्य की जन्मतिथि के आधार पर उसका नेचर, व्यक्तित्व और भविष्य पता किया जाता है।
आपको बता दें कि अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 3 बारे में। जिसके स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। आपको बता दें जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है। अंक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग मनी माइंडेड होते हैं। साथ ही इन लोगों को पैसा कमाने का एक जुनून सा होता है। आइए जानते हैं मूलांक 3 से जुड़े हुए लोगों की खास बातें…
मां लक्ष्मी होती है कृपा:
मूलांक 3 वाले लोग समाज में खूब मान- सम्मान पाते हैं। साथ ही ये लोग सामाजिक भी होते हैं और समाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। ये दूरदर्शी भी होते हैं। ये व्यापार में पहले से ही अच्छी प्लानिंग करके चलते हैं और यही सोच इनको व्यापार में फायदा भी कराती है। इन लोगों पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा सदैव बनाए रखती हैं। जिस कारण इन लोगों के पास कभी भी धन की कमी नहीं रहती।
होते हैं मनी माइंडेड:
इस मूलांक के लोग मनी माइंडेड होते हैं और ये लोग धन बचत करने में ही माहिर होते हैं। लेकिन जहां ये धन खर्च करने की जरूरत समझते हैं, वहां ये खुलकर खर्च भी करते हैं। गुरु बृहस्पति इनको धार्मिक भी बनाते हैं। ये पूजा- पाठ के कामों में बढ़चढ़ हिस्सा लेतै हैं। इन लोगों को लेतलतीफी पसंद नहीं होती, ये हर काम को समय पर करना पसंद करते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग इनकी इस आदत से खुश रहते हैं।
इन क्षेत्रों में हो सकते हैं बेहद सफल:
मूलांक 3 के जातक सेना या पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत-नेता, बैंकों में अधिकारी या धार्मिक नेता आदि कुछ भी बन सकते हैं। साथ ही ये लोग लेखक, अध्यापक, प्रोफेसर, डिजाइनर, सेल्समेन आदि कुछ भी बन सकते हैं। क्योंकि इन सब क्षेत्रों पर गुरु बृहस्पति का प्रभाव है। इसलिए ये लोग अगर इन क्षेत्रों में अपना करियर बनाएं तो विशेष सफलता मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022