scorecardresearch

Name Astrology: इन अक्षर के नाम वाले लोगों पर धन के देवता कुबेर रहते हैं मेहरबान, जीते हैं आलीशान जिंदगी

आज हम बात करेंगे ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम बड़े भाग्यशाली होते हैं। साथ ही ये काफी आलीशान जिंदगी जीते हैं।

religion, name astrology
आलीशान जीवन जीने के शौकीन माने जाते हैं इन अक्षर वाले लोग- (जनसत्ता)

Lucky Name: नाम ज्योतिष के अनुसार नाम का हमारे जीवन में बहुत गहरा प्रभाव होता है। क्योंकि जब भी कोई बच्चा पैदा होता है, तो सबसे पहले उसका नामकरण संस्कार होता है और नाम बहुत सोच समझकर रखा जाता है। साथ ही आप किसी के व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर को जानकर उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में पता कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे अक्षरों के बताएंगे जिनसे शुरू होने वाले नाम के लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं। साथ ही ये काफी आलीशान जिंदगी जीते हैं। इनके ऊपर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं इन अक्षरों के बारे में…

V अक्षर के नाम वाले लोग:

जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत के धनी मानी जाते हैं. इन्हें जीवन में सारी सुख सुविधाएं हासिल होती हैं। इसको महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है। इसके लिए ये खूब मेहनत करते हैं। ये अच्छे खान-पान के शौकीन भी होते हैं। इनका मामना होता है जिंदगी एक बार मिली है उसका पूजा मजा लिया जाए। इस पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है।

N अक्षर के नाम वाले लोग:

नाम ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो दिल के साफ माने जाते हैं। साथ ही ये लोग अपनी अलग पहचान बनाने में भी कामयाब रहते हैं। हर जगह इन्हें खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये भाग्य के धनी भी होते हैं। ये लोग साहसी और निडर भी होते हैं। ये व्यापार में खूब जोखिम उठाते हैं और इसी खूबी के कारण ये धन भी अच्छा कमाते हैं। (यह भी पढ़ें)- Vastu Tips: वास्तु दोष भी हो सकता है पति- पत्नी में झगड़े की वजह, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

S अक्षर के नाम वाले लोग:

जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन्हें जीवन में सारी सुख सुविधाएं हासिल होती हैं। ये लोग कर्मठ और लगनशील भी होते हैं। किसी भी काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। ये लोग अच्छे जीवनसाथी भी साबित होते हैं। इन पर धन के देवता कुबेर जी की कृपा रहती है। (यह भी पढ़ें)- Surya Gochar: 13 फरवरी से चमक सकती है इन 4 राशि वालों की किस्मत, ग्रहों के राजा सूर्य देव की रहेगी विशेष कृपा

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 09-02-2022 at 12:27 IST
अपडेट