Aaj Ka Panchang 30 May 2026 (आज का पंचांग 30 मई 2026): आज 30 मई 2026, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो सुबह 11:57 तक रहेगी, जिसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी। आज ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत है। सत्यनारायण कथा, विष्णु, लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा शुभ रहेगी। शुभ मुहूर्त और अशुभ समय का विवरण दिया गया है, जिसमें राहुकाल, अभिजित मुहूर्त और अन्य योग शामिल हैं। सूर्योदय 5:44 AM और सूर्यास्त 6:36 PM पर होगा। दिशा शूल पूर्व में है।
धनदाता शुक्र करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, वृषभ, कर्क और तुला राशियों पर हो सकता है सकारात्मक असर
आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद ज्येष्ठ पूर्णिमा आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा का व्रत रखा जा रहा है। आज सत्यनारायण की कथा कहने के साथ विष्णु, मां लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ चंद्र देव की आराधना करना लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं शनिवार का शुभ मुहूर्त, व्रत-त्योहार, राहुकाल, शुभ-अशुभ योग सहित संपूर्ण पंचांग…
तिथि -चतुर्दशी – 11:57 ए एम तक, पूर्णिमा
पक्ष – शुक्ल पक्ष
वार -शनिवार
नक्षत्र – विशाखा – 01:20 पी एम तक, अनुराधा
योग –शिव – 05:25 ए एम, मई 31 तक, सिद्ध
व्रत-अधिक मास के ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
करण –वणिज – 11:57 ए एम तक
विष्टि – 01:05 ए एम, मई 31 तक
बव
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त –11:44 ए एम से 12:36 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त -04:15 ए एम से 04:59 ए एम
गोधूलि मुहूर्त-06:35 पी एम से 06:57 पी एम
आज का अशुभ समय
राहुकाल -08:57 ए एम से 10:33 ए एम
यमगण्ड -01:46 पी एम से 03:23 पी एम
गुलिक काल –05:44 ए एम से 07:20 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:44 ए एम से 06:35 ए एम, 06:35 ए एम से 07:27 ए एम
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय -05:44 ए एम
सूर्यास्त-06:36 पी एम
चंद्रोदय –05:56 पी एम
चन्द्रास्त – 05:17 ए एम, मई 31
दिशा शूल – पूर्व
चंद्र राशि –तुला – 06:39 ए एम तक, फिर वृश्चिक
सूर्य राशि- वृषभ
डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या फिर किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।
