Aaj Ka Panchang 25 June 2026 (पंचांग 25 जून 2026): आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहने वाली है। इसके साथ ही आज साल की सबसे शुभ मानी जाने वाली निर्जला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। आज भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ निर्जला व्रत रखने का विशेष महत्व है। आज शिव, रवि योग के साथ स्वाती नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं गुरुवार की तिथि, नक्षत्र, योग, व्रत, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का सटीक समय…

तिथि -एकादशी – 08:09 पी एम तक, फिर द्वादशी
पक्ष -शुक्ल पक्ष
वार -गुरुवार
नक्षत्र -स्वाती – 04:29 पी एम तक, फिर विशाखा
योग – शिव – 10:54 ए एम तक, फिर सिद्ध
रवि योग- 05:25 ए एम से 05:25 ए एम, जून 25

करण

वणिज – 07:08 ए एम तक
विष्टि – 08:09 पी एम तक, फिर बव

अमांत महीना -ज्येष्ठ
पूर्णिमांत महीना -ज्येष्ठ

आज का शुभ मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त -11:49 ए एम से 12:41 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त -04:19 ए एम से 05:03 ए एम
गोधूलि मुहूर्त -06:42 पी एम से 07:04 पी एम

आज का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल -01:52 पी एम से 03:29 पी एम
यमगण्ड -05:47 ए एम से 07:24 ए एम
गुलिक काल -09:01 ए एम से 10:38 ए एम
दुर्मुहूर्त-10:06 ए एम से 10:57 ए एम, 03:16 पी एम से 04:08 पी एम

मेष लग्न वाले निडर स्वभाव, तेज बुद्धि और नेतृत्व क्षमता से होते हैं भरपूर, जानें इनका स्वभाव और जीवन की खास बातें

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय -05:47 ए एम
सूर्यास्त -6:43 पी एम
चंद्रोदय -03:01 पी एम
चन्द्रास्त- 02:31 ए एम, जून 26

दिशा शूल- दक्षिण
चंद्र राशि – तुला
सूर्य राशि- मिथुन

डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या फिर किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।