Aaj Ka Panchang 03 June 2026 (आज का पंचांग 3 जून 2026): ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि रात 09:21 तक रहने वाली है। इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के साथ शुभ, शुक्ल योग बन रहा है। इसके साथ ही आज अधिकमास की विभुवन गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। आइए जानते हैं बुधवार की तिथि, नक्षत्र, योग, व्रत, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का सटीक समय…
देवताओं के गुरु बृहस्पति की शनि पर पड़ी दृष्टि, जानें मेष से लेकर मीन राशि पर असर
विभुवन संकष्टी चतुर्थी 2026 तिथि (Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026 Date)
अधिक मास के के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ- 3 जून 2026 को रात 9 बजकर 22 मिनट
अधिक मास के के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त- 4 जून, गुरुवार को रात 11 बजकर 30 मिनट पर
विभुवन संकष्टी चतुर्थी 2026 तिथि- उदया तिथि के हिसाब से विभुवन संकष्टी चतुर्थी का व्रत 3 जून को रखा जाएगा।
विभुवन संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026 Shubh Muhurat)
लाभ चौघड़िया : सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर 7 बजकर 7 मिनट तक
अमृत चौघड़िया : सुबह 7 बजकर 7 मिनट से लेकर 8 बजकर 51 मिनट तक
शुभ चौघड़िया : सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर 12 बजकर 19 मिनट तक
डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या फिर किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।
