अपरा एकादशी का ये है शुभ मुहूर्त, दिन भर रहेगा पंचक, जानिये क्या है पारण का समय
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी (Apara Ekadashi) व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होता है। आज पूरे दिन पंचक रहेगा। राहुकाल (Rahu Kaal) दोपहर 06:55 AM से 08:35 AM तक रहेगा।

आज अपरा एकादशी (Apra Ekadashi) है। मान्यता है कि इस एकादशी पर व्रत रखने से स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। इसे अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम के समय विष्णु जी की पूजा की जाती है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी के दिन किया जाता है। पंचांग अनुसार पंचक चल रहे हैं। जानिए आज के सभी शुभ अशुभ मुहूर्त, राहुकाल इत्यादि…
अपरा एकादशी व्रत पारण का समय: 19 मई को सुबह 05:15 AM से 07:55 AM तक के बीच आप कभी भी व्रत खोल सकते हैं। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय 05:31 PM है। एकादशी तिथि का प्रारम्भ 17 मई की दोपहर 12:42 PM बजे से हो चुका है और इसकी समाप्ति 18 मई 03:08 पी एम बजे पर होगी।
शुभ मुहूर्त: आज का अभिजित मुहूर्त 11:28 AM से 12:21 PM तक रहेगा। अमृत काल 11:34 AM से 01:22 PM तक रहेगा। विजय मुहूर्त 02:08 PM से 03:01 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 06:20 PM से 06:44 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 06:33 PM से 07:38 PM तक रहेगा। निशिता मुहूर्त 11:33 PM से 12:16 AM मई 19 तक है।
अशुभ मुहूर्त: राहुकाल दोपहर 06:55 AM से 08:35 AM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 01:34 PM से 03:14 PM तक है। यमगण्ड 10:15 AM से 11:55 AM तक। पहला दुर्मुहूर्त 12:21 PM से 01:14 PM तक दूसरा दुर्मुहूर्त 03:01 PM से 03:54 PM तक। गण्ड मूल 04:58 PM से 05:15 AM 19 मई तक। पंचक पूरे दिन।
18 मई पंचांग: सूर्योदय का समय 05:16 AM और सूर्यास्त समय 06:33 PM है। शक सम्वत 1942 शर्वरी, विक्रम सम्वत 2077 प्रमाथी। महीना ज्येष्ठ, पक्ष कृष्ण, तिथि एकादशी 03:08 PM तक फिर द्वादशी। योग प्रीति और करण बालव। सूर्य राशि वृषभ और चंद्र राशि मीन।