उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ, बलिया के आवास और सोनभद्र में उनकी कंपनी के दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर योगी सरकार में मंत्री दिनश प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई है।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “उमाशंकर सिंह विद्यायक रसड़ा जनपद बलिया जिनके घर में मेरी बेटी व्याही है के घर में आज आयकर विभाग के द्वारा रेड की जा रही है।”

दिनेश प्रताप सिंह कहा कि देश प्रदेश के राजनेता आयकर सहित सभी संस्थाओं को पता है कि उमाशंकर सिंह दो वर्ष से अधिक से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है, वर्तमान परिस्थितियों में उमाशंकर सिंह जी के लिए धनार्जन नहीं सांसे बचाने में ही सारा समय और धन व्यय हो रहा हैं सभी व्यवसाय लगभग बंद हो गए है। आज अपने आवास में आइसोलेशन में रह रहे हैं। विधानसभा का सत्र एक विधायक के लिए महत्वपूर्ण होता है लेकिन एक घंटे के लिए भी नहीं जा सके।

मंत्री ने आगे कहा कि इस समय उनके घर पर नर्स या डॉक्टर को भी जाने की अनुमति नहीं है यदि उनके जीवन को कोई हानि होती हैं तो ये संवेदनहीन संस्थाएं जिम्मेदार होंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परिस्थितियों में दुर्लभतम अपराधों में भी माननीय न्यायालय दया के आधार पर याचिका स्वीकार कर दोष मुक्त कर देते है। किंतु इस कठिन दौर में भी कौन संवेदनहीन राजनेता या संस्था हो सकती हैं जो ऐसी परिस्थितियों में भी पीड़ा देने की सोच सकता है, प्रभु ऐसे लोगों को और संस्थाओं को सदबुद्धि दे।

बता दें, बुधवार सुबह बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ, बलिया के आवास और सोनभद्र में उनकी कंपनी के दफ्तर पर आयकर विभाग (IT) ने छापा मारी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 50 से ज्यादा अफसर गाड़ियों से विधायक के लखनऊ आवास पर पहुंचे और परिसर घेर लिया।किसी के अंदर-बाहर जाने पर रोक लगा दी गई। टीम फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड खंगाले।

वहीं, सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में टीम 12 गाड़ियों में कंपनी के दफ्तर पहुंची। कुछ गाड़ियों पर शादी के पंपलेट लगे थे। यानी अफसर बाराती बनकर पहुंचे। फिलहाल टीम ने यहां भी दस्तावेज खंगाले। इसके अलावा बलिया के रसड़ा में स्थित उमाशंकर के घर पर भी टीम पहुंची है। मेन गेट बंद कर अंदर सर्चिंग की जा रही है। उधर, कौशांबी में विधायक के गिट्टी और बालू मिक्सिंग प्लांट पर भी आयकर विभाग ने छापा मारा। अधिकारियों ने प्लांट परिसर को घेर लिया और अंदर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2025 में आई कैग रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उनकी कंपनी ने 33,604 घनमीटर गिट्टी का अवैध खनन किया। इससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ। माना जा रहा है, इसी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई हो रही है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा से लगातार तीन बार से विधायक हैं। उन्हें ब्लड कैंसर है। पिछले महीने ही अमेरिका से ब्लड चेंज कराकर लौटे हैं। फिलहाल लखनऊ आवास पर आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।

योगी की जापान यात्रा: पहले दिन 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा के पहले दिन बुधवार को विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ करीब 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य सरकार द्वारा लखनऊ में जारी बयान के मुताबिक इन जापानी कंपनियों में कुबोता कारपोरेशन, मिंडा कारपोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री, नागासे एंड कंपनी लिमिटेड, सीको एडवांस, ओएंडओ ग्रुप, फूजी जैपनीज जेवी और फूजीसिल्वरटेक कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। यह भी पढ़ें।