उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या के बीकापुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि सपा के शासनकाल में अयोध्या का ध्यान नहीं दिया गया,लेकिन आज अयोध्या तीनों लोकों से न्यारी है। आज अयोध्या की गलियां चमक रही हैं। यह डबल इंजन की समरसता का काम है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले अयोध्या को लेकर पहचान का संकट था। पहले वक्फ के नाम पर कब्जे थे। पहले सरयू गंदी रहती थी,लेकिन आज लाखों श्रद्धालु अयोध्या के दर्शन के लिए लगातार आ रहे हैं। अब अयोध्या देश के सभी शहरों से जुड़ी है।
सीएम योगी ने कहा कि श्रद्धालु यह सब देखते रहते थे, जो लोग आस्था की बात करते हैं, इन्होंने तो पवित्र हनुमानगढ़ी में नजाम पढ़वाने का काम भी किया था। कल्पना कीजिए क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा पाएंगे। क्या कांग्रेस या सपा ऐसा कर पाएगी।
मुख्यमंत्री ने सवाल करते हुए कहा कि अगर ये लोग ऐसा नहीं करवा पाएंगे, तो ये पाप क्यों करवाया गया था? अयोध्या में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर ये पाप क्यों करवाया गया था?
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने भगवान राम के मंदिर का भव्य निर्माण किया। हम लोगों ने अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाया है। यहां घाटों की लंबी सीरीज तैयार करवाई गई है।
सीएम योगी ने कहा कि जब मंशा साफ हो तो कार्य अपने आप होते हैं। नीति स्पष्ट हो तो नियंता अपने आप सहयोग करता है. आज वह अयोध्या में दिखाई देता है। प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान जी का भी असीम आशीर्वाद जब प्राप्त होता है तो अयोध्या के सारे काम अपने आप बढ़ते दिखाई देते हैं।
मुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या कोई सोचता था, अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन पाएगा? ये समाजवादी पार्टी के लोग विरोध करते थे। एयरपोर्ट के नाम पर गुमराह करते थे। आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सभी प्रमुख शहरों के साथ जुड़ चुका है।
राम मंदिर दान मामला: स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इन मामलों की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर।
