scorecardresearch

नोएडा में पुरुष मित्र के साथ जिंदा मिली लड़की, अपहरण और हत्या मामले में भदोही पुलिस ने दो लोगों को किया था गिरफ्तार

Greater Noida: पुलिस ने कहा कि लड़की ग्रेटर नोएडा में मिली है। जहां वो अपने पुरुष मित्र के साथ रह रही थी और एक प्राइवेट कंपनी में करती थी।

Greater Noida | UP Police | Girl found alive in Greater Noida
UP Police: भदोही पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा। (एक्सप्रेस फोटो)

Greater Noida: उत्तर प्रदेश की भदोही पुलिस ने एक ऐसे मामले का पर्दाफाश किया है, जिसमें नाबालिग लड़की के अपहरण और हत्या के आरोप में 20 साल के दो युवकों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में जो सबसे हैरान करने वाली बात सामने आई है, वो यह है कि लड़की जीवित है और नोएडा में अपने पुरुष मित्र के साथ रह रही थी। भदोही पुलिस ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि लड़की ग्रेटर नोएडा में मिली है। जहां वो अपने पुरुष मित्र के साथ रह रही थी और एक प्राइवेट कंपनी में करती थी। पुलिस ने अब लड़की के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो कथित तौर पर लड़की के ठिकाने को जानते थे, लेकिन उसके बावजूद दोनों युवकों को झूठे मामले में फंसा दिया। हालांकि लड़की के माता-पिता अभी फरार हैं। शुक्रवार को पुलिस लड़की को मेडिकल जांच के भदोही लेकर आई। भदोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि मेडिकल जांच के बाद हम मजिस्ट्रेट के सामने लड़की का बयान दर्ज कराएंगे।

जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ह्यूमन इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से लड़की का पता लगाया। कुछ महीने पहले हमें एक सूत्र के माध्यम से पता चला कि पीड़िता जीवित है और वह अपने माता-पिता के लगातार संपर्क में है। हमने उसके माता-पिता पर नजर रखना शुरू कर दिया। लड़की की सही लोकेशन मिलने पर हम लोग ग्रेटर नोएडा गए और लड़की को लेकर आ गए। हमने उसकी तस्वीरों और पड़ोसियों के माध्यम से उसकी पहचान की।

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने उन्हें बताया कि वह घर से गुस्से में चली गई थी। क्योंकि वो उसको आए दिन पीटते थे। पुलिस ने लड़की के माता-पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 211 (अपराध का झूठा आरोप), 182 (गलत सूचना), 201 (अपराध के सबूत को गायब करना), 194 (झूठे सबूत देना या गढ़ना), और 344 (गलत तरीके से) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं लड़की की हत्या के आरोप में दोनों आरोपी फिलहाल जमानत पर रिहा हैं।

थाना प्रभारी ने कहा, ‘जांच में हमने पाया है कि लड़की के पिता और गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के बीच पुरानी दुश्मनी है, जबकि लड़की उच्च जाति की है और उसके पिता एक किसान हैं। मामले में दर्ज दो युवकों में से एक दलित है। दूसरा आरोपी पिछड़ी जाति का है।

पढें राज्य (Rajya News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 26-03-2023 at 16:34 IST
अपडेट