New Delhi : सोमवार सुबह उत्तरी दिल्ली (North Delhi) के कश्मीरी गेट (Kashmere Gate) इलाके में उबर कैब चला रही महिला ड्राइवर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्थरों से हमला कर दिया। ड्राइवर की पहचान प्रियंका देवी (Priyanka Devi) के रूप में हुई है, जो रात करीब 2 बजे ड्यूटी पर थी। एक व्यक्ति ने प्रियंका देवी (Priyanka Devi) के ऊपर हमला किया और उनका मोबाइल छीनने की भी कोशिश की है। पुलिस के मुताबिक हमले में प्रियंका देवी (Priyanka Devi) के सीने में मामूली चोटें आई हैं। प्रियंका देवी (Priyanka Devi) को अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस ने क्या बताया
डीसीपी (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी (Sagar Singh Kalsi) ने बताया कि हमें रात करीब 2 बजे फोन आया कि कार का शीशा तोड़कर लूट की कोशिश की जा रही है। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और समयपुर बादली (Samaypur Badli) में रहने वाली प्रियंका देवी (Priyanka Devi) नामक एक महिला कैब चालक को मौके पर पाया। प्रियंका देवी (Priyanka Devi) ने हमें बताया था कि उनकी कैब पर एक शख्स ने हमला किया है।
पुलिस ने बताया कि उनकी कैब का शीशा टूटा हुआ था और प्रियंका देवी (Priyanka Devi) का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया था। उसने अपना मोबाइल बचाया और फिर हमलावर मौके से फरार हो गया।
ड्राइवर के साथ हुई घटना पर Uber का बयान
महिला ड्राइवर प्रियंका देवी के साथ हुई इस घटना पर उबर कंपनी के प्रवक्ता का बयान आया है। उबर ने घटना को भयावह बताते हुए कहा
महिला ड्राईवर के साथ जो हुआ वह भयावह है। हम ड्राइवर के संपर्क में हैं और उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उनके चोट से जुड़े इलाज के खर्चे Uber के ट्रिप पर होने वाले बीमा के तहत कवर किए जाएंगे। हम उनकी जांच में कानूनी तौर पर उन्हें पूरी मदद देने के लिए तैयार हैं।
मामला दर्ज करने से किया इनकार
डीसीपी (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी (Sagar Singh Kalsi) ने बताया कि प्रियंका देवी (Priyanka Devi) ने किसी तरह की शिकायत करने से इनकार कर दिया। हमने उससे संपर्क किया लेकिन उसने कहा कि वह शिकायत दर्ज नहीं करना चाहती है।
पुलिस ने बताया कि हालांकि हमने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और एक डीडी प्रविष्टि की गई है। डीसीपी ने बताया कि एंट्री के आधार पर डकैती के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।