मुंबई (Mumbai) के कुर्ला इलाके में एक महिला के साथ गैंगरेप (Gangrape) किया गया। आरोपी और पीड़ित महिला एक ही इलाके में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक 3 लोग महिला के घर में जबरन घुसे और फिर उसे अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने 42 साल की महिला के साथ मार पीट करने के साथ उसके प्राईवेट पार्ट्स को सिगरेट से भी जलाया।
महिला ने लगाया ऐसा आरोप
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक वीभत्स घटना सामने आई है। एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला आया है, आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जला दिया। दरिंदों ने इसके साथ महिला को धमकी दी की कि अगर वह किसी से बात का जिक्र करेगी तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जायेगा।
पुलिस ने दिया ऐसा बयान
इस मामले में कुर्ला पुलिस की ओर से कहा गया कि महिला कुर्ला इलाके की रहने वाली है। पुलिस की ओर बताया गया कि बीते बुधवार को इलाके के ही कुछ लोग महिला के घर में जबरजस्ती घुस गए थे। महिला को अकेला पाकर आरोपियों ने सामूहिक रेप किया। महिला आरोप लगाया है कि आरोपियों ने कई घण्टे बंधक बनाकर भी रखा था।
वीडियो वायरल करने की दी धमकी
पीड़िता के मुताबिक गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसके साथ हुई दरिन्दगी की वीडियो भी बनाया और उसके गुप्तांगों को सिगरेट से जलाया गया। हिला ने आरोप लगया कि आरोपियों ने उसकी छाती पर भी धारदार हथियार से हमला किया। जिसके बाद पीड़िता को धमकी दी गई कि अगर वह इस घटना के बारे में किसी को बताती है तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जायेगा।
तीनों पर दर्ज हुई FIR
कुर्ला थाने के अधिकारी ने इस घंटा पर कहा कि महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद एक NGO से संपर्क किया और एक FIR दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि तीनों पर भारतीय दंड संहिता(IPC) की धारा 376, 376 डी, 377, 324 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।