‘सियासत पंजाब दी’ में आज बात करेंगे सुखबीर बादल पर नांदेड़ के गुरुद्वारे में हुए हमले के बारे में। इसके अलावा पंजाब में हरियाणा के अंबाला में हुए सिखों के प्रदर्शन पर भी चर्चा हो रही है।

बात सियासी दलों की करें तो राहुल गांधी अगस्त के अंत में पंजाब का दौरा कर सकते हैं जबकि शिरोमणि अकाली दल का एक और पूर्व विधायक ने अमृतपाल की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) में शामिल हो गए। इसके अलावा जानेंगे आम आदमी पार्टी हिंदू मतदाताओं को रिझाने के लिए क्या प्रयास कर रही है।

हरसमिरत कौर ने महाराष्ट्र पुलिस के इंस्पेक्टर को कहा धन्यवाद

शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने X पर पोस्ट कर हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा करने वाले महाराष्ट्र पुलिस के जवान संतोष वैजनाथ को धन्यवाद कहा है।

उन्होंने कहा, “संतोष, आप सुखबीर जी और हमलावर के बीच एक इंसानी ढाल बनकर खड़े रहे और उनकी रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। ऐसा करके आपने हमें याद दिलाया कि वर्दी पहनने का असली मतलब क्या है – खुद से ऊपर अपनी ड्यूटी को रखना और डर से ऊपर हिम्मत को रखना। बादल परिवार आपके प्रति गहरा आभार व्यक्त करता है। आपकी बहादुरी को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। वाहेगुरु आपको जल्द स्वस्थ करें।” यहां सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला व्यक्ति कौन है?

वहीं दूसरी तरफ अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सुखबीर बादल ने कहा कि कुछ लोगों का मिशन पंजाब के हालात पर कब्जा करना है और शांंति भंग करनना है, जिसे वह अकाली दल के अध्यक्ष के तौर पर मैं कभी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि दोनों बार उन पर धर्मस्थल पर हमला किया गया लेकिन ‘जिसके सिर पर गुरु साहब का हाथ है, उसका कुछ नहीं हो सकता’। सुखबीर बादल का पूरा बयान पढ़ने के लिए क्लिक करें।

अंबाला में सड़कों पर क्यों हुआ बवाल?

ये मामला हरियाणा के अंबाला का है लेकिन इसकी चर्चा पंजाब में भी हो रही है। दरअसल गुरुवार को अंबाला में 7 अगस्त को पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में हुए विवाद के सिलसिले में 500 लोगों की भीड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर जमा हो गई। ये लोग 7 अगस्त की घटना में गिरफ्तार किए गए दो लोगों की रिहाई की मांग कर रहे थे। इनके प्रदर्शन की वजह से हाईवे पर बीस किमी लंबा जाम लग गया, जिसमें वाहन सात घंटे तक फंसे रहे। 

प्रदर्शन करने वाले लोगों ने पुलिस पर पथराव और धारदार हथियारों से हमला भी किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। इस घटना में डीएसपी वीरेंद्र शर्मा सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शन के दौरान किसी ने डीएसपी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनका अंगूठा कट गया।

आम आदमी पार्टी कर रही हिंदू वोटों को साधने का प्रयास

आम आदमी पार्टी लगातार पंजाब में हिंदू वोटों को साधने का प्रयास कर रही है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने इसी कड़ी में फगवाड़ा में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ नाम से कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में खुद आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए और उन्होंने सीएम भगवंत मान को आधुनिक युग का ‘श्रवण कुमार’ बताया।

भगवंत मान सरकार पहले ही पंजाब में ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ भी चला रही है। हाल में इस योजना के तरह केजरीवाल और भगवंत मान ने होशियारपुर से तीर्थ यात्रियों की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना में हाल में खाटू श्याम, सालासर बालाजी, मथुरा – वृंदावन और हरिद्वार – ऋषिकेश को शामिल किया गया है।

कांग्रेस की कलह खत्म कर पाएंगे राहुल गांधी?

पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी के बीच खबर ये है कि राहुल गांधी अगस्त के अंत में पंजाब जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पंजाब दौरे का शेड्यूल बनाया जा रहा है।

कांग्रेस के नेता उनके दौरे के दौरान एक ऐसा बस यात्रा निकालने का प्लान बना रहे हैं, जिसमें पूरी पंजाब कांग्रेस एकजुट दिखाई दे। राहुल गांधी का यह दौरा पंजाब कांग्रेस में जारी कलह को खत्म करने के अंतिम प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इसके बाद कांग्रेस कोई सख्त फैसला भी ले सकती है।

अमृतपाल की पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक इकबाल सिंह झुंदन

शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत चुके पूर्व विधायक इकबाल सिंह झुंदन खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने तीन हफ्ते पहले शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) से नाता तोड़ा था। इकबाल सिंह अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह की मौजूदगी में अकाली दल (वारिस पंजाब दे) में शामिल हुए। इकबाल सिंह झुंदन दो बार शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर साल 2007 में धुरी और साल 2012 में अमरगढ़ से चुनाव जीत चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ‘मेरी मां मर भी जाए तो भी एक या दो दिन की पैरोल नहीं लूंगा…’; जगतार सिंह हवारा ने ठुकराई पेशकश

द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कौमी इंसाफ मोर्चा के संयोजक पाल सिंह फ्रांस ने बताया कि अफसरों ने हवारा को दो दिन की पैरोल की पेशकश की थी लेकिन उसने इसे ठुकरा दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।