सम्राट चौधरी बिहार के अगले सीएम होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी सरकार में जदयू खेमे से विजेंद्र यादव और विजय चौधरी उप-मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। ये दोनों जदयू के सीनियर नेता हैं और नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं।
बिजेंद्र प्रसाद यादव कौन हैं? – बिजेंद्र प्रसाद यादव सुपौल सीट से विधायक हैं। वह इस सीट के कई बार चुनाव जीत चुके हैं। बिजेंद्र यादव नीतीश कुमार की सरकार मे कई बार मंत्री रह चुके हैं।
विजय चौधरी कौन हैं? – विजय कुमार चौधरी बिहार की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय है। वह बिहार के समस्तीपुर जिले की सरायरंजन विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह यहां से कई बार जीत चुके हैं और बिहार सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल चुके हैं।
विजय सिन्हा ने रखा सम्राट के नाम का प्रस्ताव
सम्राट चौधरी के सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि निवर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन निवर्तमान मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया।
तारापुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सम्राट चौधरी ने एक बयान में कहा, “पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए यह दायित्व सौंपने के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है।”
उन्होंने कहा कि वह पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेते हैं। सम्राट चौधरी ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तथा पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मैं बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा।”
यह भी पढ़ें: विजय सिन्हा बोले- कमांडर के आदेश पर सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया

विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “हम भाजपा के एक सिपाही हैं। हमारी पार्टी की ये तीसरी और चौथी जनरेशन है। वर्षों-बरस तक जमीन पर मेहनत की, पसीना बहाया, लहू बहाया, बलिदान दिया। आज कमल खिलाने का अवसर आया…” पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
