जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी पार्टी बंगाल में चुनाव लड़ेगी, यह तय है।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारी पार्टी बंगाल में चुनाव लड़ेगी, यह तय है। उन्होंने कहा कि कौन घमंडी है और कौन बेईमान है, वो पश्चिम बंगाव विधानसभा चुनाव के बाद पता चलेगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन की बात चल रही है और हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इसके बारे में बता दिया जाएगा।
बता दें, तेज प्रताप और उनकी पार्टी ने बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। तेज प्रताप यादव को महुआ में न केवल हार मिली बल्कि तीसरे नंबर पर रहे। मई, 2025 में तेज प्रताप को राष्ट्रीय जनता दल से बाहर कर दिया गया था।
तेज प्रताप 2015 में पहली बार महुआ से चुनाव लड़े और जीते भी थे। आरजेडी से निकाले जाने के बाद अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाया और फिर से चुनाव लड़ने के लिए महुआ को ही चुना।
14 नवंबर को जब नतीजे आए तो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने बाजी मार ली थी। नतीजा इसलिए भी चौंकाने वाला रहा था, क्योंकि मतगणना के दौरान ऐसा एक भी मौका नहीं आया जब तेज प्रताप यादव ने संजय सिंह को कड़ी टक्कर दी हो। तेज प्रताप यादव तीसरे नंबर पर रहे। आरजेडी के उम्मीदवार मुकेश कुमार रौशन दूसरे नंबर पर रहे।
यह भी पढ़ें- ‘पार्टी नहीं न्याय के लिए खड़ी हुई हूं’, SIR सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में बोलीं सीएम ममता
बंगाल में कब है विधानसभा चुनाव?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक चुनाव आयोग ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इसी साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, 2026 को समाप्त हो रहा है।
पिछले चुनाव के नतीजे
पिछला विधानसभा चुनाव (2021) के नतीजे- पश्चिम बंगाव विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजे 2 मई, 2021 को घोषित किए गए थे। पश्चिम बंगाल में कुल विधानसभा सीटें 294 हैं। इनमें से टीएमसी को 213 सीटें मिली थीं। बीजेपी को 77 हासिल हुई थीं।
यह भी पढ़ें- सामने आई अजित पवार की लास्ट कॉल रिकॉर्डिंग, चचेरे भाई श्रीजीत ने दुर्घटना से 6 मिनट पहले की थी बात
