Bihar New CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं और बहुत ही जल्द उनकी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी हो जाएगा। यह तय माना जा रहा है कि अब बिहार में बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। एनडीए के नए सीएम को लेकर अब खबरें है कि 14 अप्रैल को राज्य के नए सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है। इससे पहले सीएम आवास से नीतीश कुमार का सामान भी उनके नए पते पर शिफ्ट किया जा रहा है।

दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास से पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने नए आवास में अपना सामान स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है। इसके शनिवार को मुख्यमंत्री के आवास से घरेलू सामान ट्रैक्टरों की मदद से बाहर निकाला जा रहा था।

राज्यसभा सदस्यता लेने के बाद बदला घटनाक्रम

नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता ले ली है। राज्यसभा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने अपने कक्ष में शपथ दिलाई थी। उपराष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में बिहार से राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य के रूप में नीतीश कुमार को शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बननने के बाद ही पटना में उनका घर बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कब होगा नए सीएम का ऐलान?

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी-जेडीयू और एनडीए के अन्य सहयोगी 14 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री का चुनाव कर सकता है।

इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ ग्रहण कर लिए हैं तो यह तय हो चुका है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं रहेंगे। अब रही बात इस्तीफे की तो कब देंगे यह उनका विषय है. आज करें या कल करें या कब करें, इसमें मेरी कोई राय नहीं है।

एनडीए के घटक दलों की अहम बैठक

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि वह तो मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और कभी भी वह इस्तीफा देंगे लेकिन उससे पहले एनडीए के सभी घटक दलों को अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक करने की प्रक्रिया है। उसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा उसके बाद एनडीए की बैठक होगी और एनडीए की बैठक में सहमति से नए मुख्यमंत्री पर निर्णय लिया जाएगा, उसके बाद राज्यपाल के यहां मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा यह प्रक्रिया है।

यह भी पढ़ें: ’20 साल बिहार, अब दिल्ली में रहेंगे’, राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने से पहले बोले नीतीश कुमार

nitish kumar | bjp | bihar politics
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। (इमेज सोर्स- फेसबुक)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के लिए शपथ लेने के लिए गुरुवार को दिल्ली आ गए हैं। शपथ लेने से पहले नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम राज्यसभा की शपथ लेने जा रहे हैं। हम उसी के लिए आए हैं। हम 20 सालों से ज्यादा समय तक वहां (बिहार) में रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कल सबेरे जा रहे हैं। वहां सब छोड़ देंगे। अब हम यहीं (दिल्ली) पर रहेंगे। पढ़िए पूरी खबर…