पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी का कमल खिल गया है। भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने यहां एक लाख से बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंदियों को हराया है। फाल्टा सीट पर गड़बड़ी मिलने पर चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का फैसला किया था।

पुनर्चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों ने 1,09,021 वोटों से बड़े अंतर से जीत हासिल की है। फाल्टा सीट टीएमसी का गढ़ माना जाता है, ऐसे में इस सीट पर भाजपा की इस बड़ी जीत को काफी अहम माना जा रहा है। इस जीत से सदन में भाजपा की संख्या बढ़कर 208 हो गई हैं।

फाल्टा के लोगों को देबांग्शु ने दिया धन्यवाद

विजेता घोषित होने के पहले एएनआई से बात करते हुए देबांग्शु पांडा ने कहा कि फाल्टा के लोगों ने भाजपा को चुना है। उन्होंने कहा, मतगणना के अठारह दौर पूरे हो चुके हैं और हम 92000 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। तीन चरण अभी बचे हुए हैं, मैं फाल्टा के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।

टीएमसी चौथे नंबर पर रहे

देग्बांशु पांडा को इस पुर्नचुनाव में कुल 1,49,666 वोट हासिल हुए हैं। उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी सीपीआई (एम) के उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी को हराया है। शंभूनाथ को इस चुनाव में 40,645 कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला को 10,084 वोट और टीएमसी के जहांगीर खान को लगभग 7,783 वोट मिले हैं। जहां इस चुनाव में चौथे नंबर पर रहे हैं।

कौन हैं देग्बांशु पांडा?

मायनेता.इंफो के मुताबिक, देग्बांशु पांडा के पास स्नातक की डिग्री है। उन्होंने साल 2006 में कलकत्ता यूनिवर्सिटी के एलएलबी की डिग्री हासिल की है। पेशे से देग्बांशु एक वकील हैं। 2026 में फाल्टा चुनाव लड़ने से पहले वह कानूनी पेशे में ही कार्यरत थे।

शुभेंदु ने भी लोगों को धन्यवाद दिया

इधर इस जीत पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फाल्टा की जनता को नमन किया और टीएमसी पर निशाना भी साधा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “कुख्यात ‘डायमंड हार्बर’ मॉडल अब ‘तृणमूल के घाटे’ मॉडल में तब्दील हो चुका है। पहले तो मैं फाल्टा की जनता को नमन करता हूं। खासकर उनको जिन्होंने फाल्टा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार देबांशु पांड्या को विधानसभा में भेजने के लिए भारी बहुमत दिया। मैं फाल्टा के मतदाताओं का आभारी हूं। मैंने उनसे बीजेपी उम्मीदवार को एक लाख वोटों के अंतर से जीत दिलाने की अपील की थी और अब जीत का अंतर एक लाख आठ हजार से अधिक हो गया है।”

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “हम विकास के जरिए इस ऋण को चुकाएंगे। हम एक स्वर्णिम फाल्टा के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। सिद्धांतों और विचारधारा से रहित, माफिया गिरोह में परिवर्तित हो चुकी टीएमसी का सत्ता खोने के बाद कंकालनुमा रूप सामने आ गया है। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए इस पार्टी ने सार्वजनिक धन लूटा, लोगों की मेहनत की कमाई को जबरन वसूल किया और गिरोहों और धमकियों के माध्यम से उस पर कब्जा किया। इसके नेताओं ने राज्य को अपनी जागीर बना लिया था। एक धोखेबाज जो अचानक सत्ता में आया और कमांडर का खिताब हासिल कर लिया।”

यह भी पढ़ें: ‘शेर की खाल ओढ़े इस बिल्ली ने लोकतंत्र का गला घोंटने…’, फाल्टा में ‘कमल’ खिलते ही आया शुभेंदु अधिकारी का रिएक्शन

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की बढ़त लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचती दिख रही है। इसी बीच, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें