भारत निर्वाचन आयोग (ECI) 28 फरवरी को पश्चिम बंगाल के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने राज्य में मतदाता सूची के स्पेशल इन्टेन्सिव रिवीजन (SIR) में सहायता के लिए सेवारत और पूर्व जिला न्यायाधीशों की तैनाती का निर्देश दिया था ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।
शीर्ष अदालत ने यह भी अनुमति दी कि चुनाव आयोग 28 फरवरी तक राज्य में मतदाताओं की ड्राफ्ट लिस्ट प्रकाशित कर सकता है। इसके साथ ही अदालत ने चुनाव आयोग को बाद में सप्लीमेंट्री मतदाता सूचियां जारी करने की भी छूट दी है।
पश्चिम बंगाल फाइनल वोटर लिस्ट 2026
जैसा कि हमने बताया कि चुनाव आयोग 28 फरवरी को फाइनल मतदाता सूची पब्लिश करेगा। इसके बाद मतदाता यह चेक करेंगे कि उनका नाम लिस्ट में है या नहीं। अगर आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम जांचने का तरीका नहीं पता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं फाइनल वोटर लिस्ट 2026 में कैसे आप आसानी से अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
ECINET मोबाइल ऐप से ऐसे करें चेक
सबसे पहले voters.eci.gov.in पर लॉगइन करें
इसके बाद ceowestbengal.wb.gov.in क्लिक करें
अब अपने पोलिंग स्टेशन का नाम सर्च करें
फिर BLO से कॉन्टैक्ट करें
voters.eci.gov.in पर अपना नाम ऐसे करें चेक
सबसे पहले ECI की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं
अब ‘Services’ सेक्शन के तहत ‘Download Electoral Roll’ ऑप्शन पर क्लिक करें
इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा
इसके बाद पोर्टल पर नीचे दी गई डिटेल्स चुनें:
राज्य- पश्चिम बंगाल,
संशोधन वर्ष (Year of Revision) – 2026,
रोल टाइप- SIR फाइनल रोल 2026,
जिला – संबंधित जिले के अनुसार,
विधानसभा क्षेत्र- संबंधित क्षेत्र के अनुसार,
भाषा- अपनी पसंद के अनुसार।
इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें।
इसके बाद लिस्ट से अपने पोलिंग स्टेशन का नाम चुनें और वोटर लिस्ट को एक्सेस करने व अपना नाम चेक करने के लिए ‘Download Selected PDFs’ पर क्लिक करें।
