पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटिंग डाली जाएगी। इसके लिए दोनों राज्यों के दलों ने जोर-शोर से प्रचार-प्रसार करना जारी रखा है। लोगों को लुभाने के लिए दोनों राज्यों के दल अपने-अपने चुनावी पैतरे अजमा रहे हैं।
वहीं, पश्चिम बंगाल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सरकार पर घुसपैठ के जरिए बंगाल की भाषा और संस्कृति को बदलने, आदिवासी इलाकों में महा जंगलराज चलाने और महिलाओं, किसानों और युवाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे- 23 और 29 अप्रैल को। वहीं, तमिलनाडु की 234 सीट के लिए चुनाव एक ही चरण में होंगे, जो 23 अप्रैल को निर्धारित है। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
कांग्रेस में ही आतंकवादी हैं- मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में PM मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "...मल्लिकार्जुन खड़गे को पता ही नहीं है कि आतंकवादी किसे कहते हैं। कांग्रेस में ही आतंकवादी हैं।"
https://twitter.com/ians_india/status/2046557484941451391?s=20
मोदी जी के कहने पर हमने 2 सांसद दिए- सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के चांदीपुर में चुनावी प्रचार के दौरान, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता (LoP) सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "2024 के लोकसभा चुनावों में, प्रचार के आखिरी दिन, मातंगिनी हाजरा की इस धरती पर—ताम्रलिप्त राष्ट्रीय सरकार की धरती, मिदनापुर की इस धरती पर—आपने कहा था कि आप मोदी जी को तोहफे के तौर पर यहाँ से 2 सांसद देना चाहते हैं; हमने 2 सांसद दिए.."
https://twitter.com/ians_india/status/2046557695533367461?s=20
ममता दीदी को युवाओं की कोई परवाह नहीं- अमित शाह
पश्चिम बंगाल के कुल्टी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "ममता दीदी को बंगाल के युवाओं की कोई परवाह नहीं है। मैं आज कुल्टी में कह रहा हूँ कि आपका सपना पूरा नहीं होगा। कोई भी बाहरी व्यक्ति कभी बंगाल का मुख्यमंत्री नहीं बनेगा... मैं आपको साफ-साफ बता रहा हूँ—केवल बंगाल में जन्मा व्यक्ति, बंगाली बोलने वाला व्यक्ति ही बंगाल का मुख्यमंत्री बनेगा।"
https://twitter.com/ians_india/status/2046520234337828892?s=20
AIADMK सत्ता में आएगी- पी.सरवनन
तमिलनाडु के मदुरै उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से AIADMK के उम्मीदवार पी. सरवनन ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में मैं इस निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करूँगा। मुझे इस बात का भी पूरा भरोसा है कि तमिलनाडु में बदलाव आएगा और AIADMK सत्ता में आएगी, और हमारे महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी 4 मई को पदभार ग्रहण करेंगे। वे तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे..."
डीएमके उम्मीदवार कर रहे प्रचार
तमिलनाडु के तिरुवरुर में मन्नारगुडी विधानसभा क्षेत्र में DMK के उम्मीदवार और मंत्री T.R.B. राजा 'उगता सूरज' (Rising Sun) चुनाव चिह्न के तहत ज़ोर-शोर से वोट मांग रहे हैं। अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें स्थानीय महिलाओं से ज़बरदस्त स्वागत मिला; महिलाओं ने उनकी आरती उतारी, उन पर फूलों की वर्षा की, और नाच-गाने के ज़रिए उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
https://twitter.com/ians_india/status/2046504332980527131?s=20
पूर्व सांसद नुसरत जहां को 22 अप्रैल को कोलकाता में ED ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: ममता ने किया महिलाओं का अपमान - हिमंता बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "पूरे बंगाल में गुंडों और आतंक का राज है। यह 4 मई को खत्म होने वाला है। हम गुंडों और अपराधियों को पुलिस स्टेशन आकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहेंगे। 4 मई के बाद उन्हें बचाने वाला कोई नहीं होगा।" महिला आरक्षण विधेयक की हार पर उन्होंने कहा, "ममता दीदी ने महिला आरक्षण विधेयक को हराकर सभी माताओं और बहनों का अपमान किया है।"
Assembly Elections 2026 LIVE: बंगाल में बदल गए हालात - सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और भाबानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदलाव आने वाला है। हालात बदल गए हैं, टीएमसी सत्ता से बाहर होने वाली है। यह क्लीन स्वीप होगा, ममता बनर्जी को एक बार फिर मेरे सामने हार स्वीकार करनी पड़ेगी।"
हर बूथ पर कैमरे लगाए जा रहे- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मालदा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, "हर बूथ संवेदनशील है। हर बूथ पर CAPF और कैमरे लगाए जा रहे हैं..."
https://twitter.com/ians_india/status/2046137358765211676?s=20
बंगाल की जनता विकास और उद्योग चाहते हैं- समिक भट्टाचार्य
BJP के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "2026 के विधानसभा चुनाव में, पिछली बार के विपरीत, यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है। भारत के नागरिक और दुनिया भर में फैले बंगाली समुदाय के लोग और वे सभी जिनकी जड़ें पश्चिम बंगाल से जुड़ी हैं, वे बंगाल में विकास और उद्योग चाहते हैं; और वे सभी इस चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं और इसका समर्थन कर रहे हैं।"
हर कोई इस राज्य में बदलाव देखना चाहता है- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "BJP के विदेश विंग के प्रमुख और हमारे मित्र सेन मजूमदार, जो सिलिकॉन वैली में रहते हैं, वे कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं... हर कोई इस राज्य में बदलाव देखना चाहता है—एक ऐसा राज्य जो उद्योगों के लिए अनुकूल हो—ताकि इसका विकास हो सके। और वे इस राज्य में और अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) ला सकें..."
जनता DMK और कांग्रेस के खिलाफ ही वोट देंगी- के अन्नामलाई
लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के खारिज होने पर BJP नेता के. अन्नामलाई ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है; तमिलनाडु की जनता, खासकर हमारी माताएं और बहनें, इसी बात से नाराज़ हैं। DMK और कांग्रेस ने जो अत्याचार किए हैं, और इस विधेयक के खिलाफ वोट देकर उनकी आवाज़ दबाने की जो कोशिश की है, उसके विरोध में वे DMK और कांग्रेस के खिलाफ ही वोट देंगी..."
https://twitter.com/ians_india/status/2046102133985169789?s=20
BJP नेता के. अन्नामलाई ने BJP उम्मीदवार के लिए प्रचार किया
तमिलनाडु में आगामी चुनावों से पहले, BJP नेता के. अन्नामलाई ने BJP उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन के समर्थन में मायलापुर में प्रचार किया।
https://twitter.com/ians_india/status/2046100629446365284?s=20
तमिलनाडु के मंदिर में रक्षा मंत्री ने की पूजा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के तिरुचेंदूर स्थित पवित्र श्री सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
https://twitter.com/ians_india/status/2046067211060859263?s=20
स्टालिन ने चेन्नई में लोगों से की बात
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन्नई के अन्ना नगर टावर पार्क इलाके में लोगों से बात की।
