पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्यभर में 179 आईपीएस (IPS) और डब्ल्यूबीपीएस (WBPS) अधिकारियों का तबादला किया। इसमें कोलकाता पुलिस आयुक्तालय के कई अधिकारी भी शामिल हैं। भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह राज्य में अधिकारियों के तबादले की सबसे बड़ी कवायद मानी जा रही है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, तबादला किए गए 179 अधिकारियों में 151 आईपीएस अधिकारी हैं जबकि बाकी पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (WBPS) के अधिकारी हैं। राजेश कुमार यादव और गौरव शर्मा को राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में पुलिस महानिरीक्षक (IGP) नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व बिधाननगर पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा को खुफिया शाखा (इंटेलिजेंस ब्रांच) का आईजीपी बनाया गया है।
सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे सैयद वकार रजा
कुणाल अग्रवाल को कोलकाता पुलिस में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) नियुक्त किया गया है जबकि मुकेश को कोलकाता सशस्त्र पुलिस का नया आईजीपी बनाया गया है। स्टेट होम एंड हिल अफेयर डिपार्टमेंट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सैयद वकार रजा उत्तर बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे जबकि जॉय बिस्वास को राज्य रेलवे पुलिस का आईजीपी नियुक्त किया गया है।
सूर्य प्रताप यादव को कोलकाता पुलिस आयुक्तालय में संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) बनाया गया है, जबकि सौम्य रॉय को राज्य पुलिस की प्रवर्तन शाखा (एन्फोर्समेंट ब्रांच) का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
कोलकाता पुलिस में डीसी स्तर पर कई नियुक्तियां
कोलकाता पुलिस में उप पुलिस आयुक्त (डीसी) स्तर पर भी कई नियुक्तियां की गई हैं। ईशानी पॉल को दक्षिण-पश्चिम डिवीजन, सयाक दास को उत्तर डिवीजन, प्रवीण प्रकाश को केंद्रीय डिवीजन, शिवा प्रसाद पात्रा को भांगड़ डिवीजन, केयू गणपत को एसएसडी, वाईएस जगन्नाथराव को डिटेक्टिव डिपार्टमेंट और सुबिमल पॉल को ईएसडी का डीसी बनाया गया है। इसके अलावा, चंद्रशेखर बर्धम को डायमंड हार्बर पुलिस जिले का पुलिस अधीक्षक (एसपी) और के सनी राज को पुरुलिया का एसपी नियुक्त किया गया है।
20 सांसदों ने NDA में शामिल होने के लिए स्पीकर को लिखा पत्र
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को पार्टी की आंतरिक फूट के चलते नया झटका लगा है। विधायकों के बाद अब लोकसभा के 20 सांसदों भी पार्टी का अलग गुट बना लिया है। टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि 20 सांसदों ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को लिखे एक पत्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का समर्थन की बात कही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
