पश्चिम बंगाल: हिंसा प्रभावितों से मिले राज्यपाल धनखड़, जज्बाती हो महिलाएं पैरों में जा गिरीं, फूट-फूट कर रोईं, बयां किया दर्द

उत्तर बंगाल में कूच बिहार से भाजपा सांसद नीतीश प्रमाणिक के साथ धनखड़ ने असम के धुबरी जिले में शिविर का दौरा किया और लोगों से बात की। महिलाएं एवं बच्चों ने यहां शरण ली हुई है।

Jagdeep Dhankhar, West Bengal Governor, Governor Jagdeep Dhankhar, Black Flag, Jagdeep Dhankhar black Flag, Cooch Behar, Sitalkuchi,सीतलकूची, कूच बिहार, जगदीप धनखड़, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, जगदीप धनखड़ को काले झंडे, पश्चिम बंगाल हिंसा, jansattaराज्यपाल धनखड़ ने चुनाव बाद की हिंसा से प्रभावित लोगों को आश्रय दे रहे असम के शिविर का दौरा किया। (source: ANI)

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने असम के रनपगली में एक शिविर का शुक्रवार को दौरा किया जहां खुद को भाजपा समर्थक बता रहे कई परिवारों ने शरण ली हुई है। इन परिवारों का आरोप है कि विधानसभा चुनावों के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उनपर अत्याचार कर रहे थे।

उत्तर बंगाल में कूच बिहार से भाजपा सांसद नीतीश प्रमाणिक के साथ धनखड़ ने असम के धुबरी जिले में शिविर का दौरा किया और लोगों से बात की। महिलाएं एवं बच्चों ने यहां शरण ली हुई है। इस दौरान कई महिलाएं जज्बाती हो गई और उनके पैरों में जा गिरीं। शिविर में रहे लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने दो मई को चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से बंगाल में अपने घर छोड़ दिए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “तृणमूल कांग्रेस के गुंडों” ने उनके घरों में तोड़-फोड़ की।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने सड़क मार्ग से कूच बिहार से रनपगली में शिविर तक की यात्रा की और चुनाव बाद की हिंसा से कथित तौर पर प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्हें सीतलकूची में काले झंडे दिखाए गए जहां चार ग्रामीण चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की गोलीबारी में मारे गए थे जबकि जिले के दिनहाटा में उनके दौरे के वक्त “वापस जाओ” के नारे लगाए गए। उनका दौरा होने तक राज्यपाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जुबानी जंग होती रही।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को उन्हें पत्र लिखकर दावा किया कि चुनाव बाद की हिंसा से प्रभावित कूच बिहार जिले का उनका दौरा नियमों का उल्लंघन करता है जबकि धनखड़ ने यह कहते हुए पलटवार किया कि वह संविधान के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Next Stories
1 UP: चित्रकूट जेल में गैंगवॉर! बंदी ने फायरिंग में दो कैदियों को उड़ाया, पुलिस ऐक्शन में खुद भी ढेर
2 Central Vista Project मुद्दा उठाने पर Congress को चुनौती, तो छत्तीसगढ़ CM ने बंद कराया विधानसभा, मंत्री निवासों का निर्माण
3 गोवा: सबसे बड़ी कोरोना फैसिलिटी में ऑक्सीजन की कमी से फिर 13 की मौत, चार दिन के अंदर 74 लोगों की जान गई
यह पढ़ा क्या?
X