पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले में रविवार को भीड़ ने गुस्से में 11 वर्षीय बच्ची के रेप और हत्यारोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने नाबालिग का शव बरामद किया। एक दिन पहले बच्ची लापता हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गई।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग का शव बारुईपुर के सूर्यपुर हाट इलाके में एक बोरी में भरा हुआ मिला। बच्चे की मौत से स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया। उन्होंने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए बारुईपुर-जयनगर सड़क जाम कर दिया, टायर जलाए और पुलिस की गाड़ियों में तोड़-फोड़ की।

चार लोग गिरफ्तार

PTI के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक (प्रेसीडेंसी रेंज) कंकरप्रसाद बरुई ने बताया कि एक लड़की की मौत के मामले में शामिल होने के शक में गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रदर्शनकारियों को कंकरप्रसाद बरुई ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे, इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ कि इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें सजा दिलाई जाएगी। अधिकारी ने मेगाफोन से प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मुझे सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है और उन्हें सजा दी जाएगी।”

कंकरप्रसाद ने यह भी कहा कि वह मंगलवार को पीड़िता के परिवार से मिलेंगे और हर संभव मदद का वादा किया। उन्होंने कहा, “किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।” और साथ ही पुष्टि की कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है।

परिवार ने लगाए किडनैपिंग का आरोप

इसके अलावा, लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए बारुईपुर सब-डिविजनल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम से मौत की सही वजह और इस बात का पता चलेगा कि क्या उसके साथ रेप हुआ था।

जांचकर्ताओं ने बताया कि लड़की शनिवार दोपहर एक दोस्त के लिए जन्मदिन का तोहफा खरीदने घर से निकली थी। वहीं, उसके परिवार का आरोप है कि चार लोगों ने जबरदस्ती उसका अपहरण कर लिया।

जांच को लेकर TMC ने BJP पर साधा निशाना

इसके अलावा, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में BJP सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक संबंध जांच को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “बीजेपी महिलाओं की सुरक्षा और हिफाजत का वादा करके बंगाल आई थी। इसके बजाय, ऐसी हर घटना उसके खोखले वादों पर नए सवाल खड़े करती है।”

उन्होंने आगे कहा, “जब न्याय चुनिंदा होने लगे और आक्रोश राजनीतिक बन जाए, तो सिर्फ पीड़ित ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है।”

यह भी पढ़ें: ‘सांसदों-विधायकों को नौकर समझती थीं ममता…’ बीजेपी नेता ने बताया क्यों सभी ने छोड़ा टीएमसी प्रमुख का साथ

तृणमूल कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह के बीच पश्चिम बंगाल बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने रविवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों को सिर्फ नौकर बना दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें