पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए हुमायूँ कबीर ने अपनी पार्टी के 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। हुमायूँ कबीर खुद दो सीटों- रेजीनगर और नौदा विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) ने ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर विधानसभा से पूनम बेगम को प्रत्याशी बनाया है। यहां बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है। इसके अलावा AJUP ने बेहरामपुर विधानसभा सीट पर आसिफ इकबाल को प्रत्याशी बनाया है।

भगवानगोला से लड़ेंगे व्यापारी हुमायूँ कबीर

हुमायूँ कबीर ने रविवार शाम मीडिया को बताया कि भगवानगोला विधानसभा सीट से एक अन्य हुमायूँ कबीर चुनाव लड़ेंगे। वो पेश से व्यापारी हैं। इसके अलावा मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट मनीषा पाठक पांडे चुनाव लड़ेंगे।

इस दौरान हुमायूँ कबीर ने यह भी जानकारी दी कि ओवैसी की पार्टी AIMIM उनके साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी इस संदर्भ में असदुद्दीन ओवैसी ने ANI को फोन पर बताया कि वह 25 मार्च को कोलकाता में हुमायूँ कबीर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

यह भी पढ़ें: अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर टीएमसी की नजर, 47 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट

टीएमसी ने 47 मुस्लिम बहुल विधानसभा सीट पर मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारा है। प्रदेश में 25 फीसद से मुस्लिम मतदाता हैं और जिन सीटों पर तृणमूल ने अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को उतारा है, उन जगहों पर 30 से 75 फीसद मुस्लिम आबादी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें