शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरबा बर्धमान के कटवा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान वह सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर उत्साहित हो गए अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। और उन्होंने सभा से पहले का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने पीछे उमड़ी भीड़ को दिखा रहे हैं।

वीडियो रिकॉर्ड करते वक्त पीएम ने कहा कि भाजपा की रैलियों में उमड़ी भीड़ 4 मई के नतीजों की झलक है, पश्चिम बंगाल बदलाव के लिए तैयार है। वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, “मेरे पीछे आप बंगाल का मिजाज देख सकते हैं। अभी सुबह के 11-11:30 बजे हैं और यह मेरी आज की पहली जनसभा है। हेलीपैड पर ही हजारों लोग मौजूद हैं। यह अद्भुत है।”

पीएम ने कहा, ‘भाजपा तृणमूल कांग्रेस की ‘निर्मम सरकार’ के कथित भ्रष्टाचार पर श्वेतपत्र जारी करेगी। हम पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।” उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ‘निर्मम’ सरकार की नीतियों ने पश्चिम बंगाल में आलू किसानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। तृणमूल सरकार की योजनाओं को नहीं रोकेगी भाजपा लेकिन उसके भ्रष्टाचार और लूट का अंत करेगी। तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन ने पश्चिम बंगाल के हर नागरिक को भय के अलावा कुछ नहीं दिया।

घुसपैठियों को अपना सामान पैक करना शुरू कर देना चाहिए- पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कटवा रैली में कहा, “पश्चिम बंगाल में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना लागू की जाएगी। घुसपैठियों को अपना सामान पैक करना शुरू कर देना चाहिए, उनके जाने का समय आ गया है; अवैध प्रवासियों की मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

PM ने कहा, “भाजपा सरकार बंगाल को एक और बड़ी चुनौती से मुक्ति दिलाएगी। जो भारत में घुसपैठ करके आया है, उसको भारत से खदेड़ा जाएगा। मैं हर घुसपैठिए से कहूंगा, वो अपना बोरिया-बिस्तर बांध ले और इतना ही नहीं, जिन्होंने घुसपैठ कराई, नकली कागज बनाए, यहां सरकारी योजनाओं से उनको जोड़ा, उन सबका भी हिसाब होगा।

पीएम मोदी ने महिला मतदाताओं से भाजपा के समर्थन में एकजुट होने का किया आह्वान

महिला मतदाताओं से भाजपा के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, ”जहां-जहां महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है, वहां-वहां भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है।” पीएम मोदी ने तृणमूल के भय से मुक्त और भाजपा के विश्वास से भरे पश्चिम बंगाल का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसा बदलाव एक विकसित पश्चिम बंगाल के निर्माण की दिशा में पहला कदम होगा। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना 4 मई 2026 को की जाएगी।

‘क्या शेख हसीना बांग्लादेशी घुसपैठिया हैं?’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी भाषणों में बार-बार घुसपैठ का मुद्दा उठाने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और उनसे यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को घुसपैठिया कहा जाना चाहिए? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें