पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के दौरान पर आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही हैं। आसनसोल के जमुरिया में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक ऑफिस में आग लग गई है। इसके बाद टीएमसी ने भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों पर आग लगाने का आरोप लगाया है।। विधानसभा चुनावों के रिजल्ट आ रहे हैं, इस दौरान पश्चिम बंगाल में तनाव का माहौल बना हुआ है, ऐसे में यह घटना सामने आई है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी जीत की ओर बढ़ रही है। पहली बार राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। हालांकि इस घटना से राजनीतिक माहौल में तनाव बन गया है।
भाजपा पर लगे आरोप
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि पार्टी कार्यालय में भाजपा समर्थकों ने जानबूझकर आग लगाई है।
इधर बांकुरा समेत कई जिलों में प्रतिद्वंद्वी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें सामने आ रही हैं। उत्तर 24 परगना के बैरकपुर स्थित एक मतगणना केंद्र पर झड़प हुई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को तुरंत तैनात किया।
अन्य जगहों पर भी हिंसा की खबर
कूच बिहार के दिन्हाटा में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प की खबरें सामने आई, झड़प के बाद सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ का हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। दिन में इसस पहले भी आसनसोल में इंजीनियरिंग कॉलेज के मतगणना केंद्र पर भी हिंसा हुई। यहां कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई है, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों का लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।
इधर रिजल्ट के दौरान ही भाजपा समर्थक कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर इकट्ठा हो गए और नारे लगाने लगे।
भाजपा बनाए हुए है बढ़त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है। खबर लिखे जाने तक भाजपा 203 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: सीपीएम ने बंगाल की इस सीट पर बनाई बढ़त, आजादी के बाद अबतक नहीं जीता हिंदू उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। शाम 5 बजे तक के रुझानों के अनुसार भाजपा 199 सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है जबकि टीएमसी केवल 88 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस और सीपीएम एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। बीते चुनाव में सीपीएम और कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। हालांकि इस बार सीपीएम एक सीट पर बढ़त बनाई हुई है। अहम बात यह है कि जिस सीट पर सीपीएम आगे चल रही है, वह मुस्लिम बहुत सीट है। यहां से टीएमसी उम्मीदवार दूसरे नंबर पर हैं। ऐसे में यहां पर मुस्लिमों ने टीएमसी को नहीं बल्कि सीपीएम को चुना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
