Kolkata: पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा(BJP) अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को मंगलवार (10 जनवरी) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल भाजपा नेता और कई कार्यकर्ता कोलकाता (Kolkata) के बाबू घाट पर गंगा आरती के लिए पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि इसके लिए भाजपा को अनुमति नहीं दी गई थी।
बता दें कि आरती के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के बाजे कदमतला घाट (Kadamtal Ghat) पर मंगलवार शाम गंगा को पुलिस से इजाजत मांगी थी। हालांकि पुलिस ने गंगासागर तीर्थ यात्रियों की भीड़ और जी-20 सम्मेलन को आधार बताकर आरती के लिए अनुमति नहीं दी थी। वहीं 10 जनवरी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत ने अनुमति न मिलने के बाद भी कहा कि वह किसी भी सूरत में गंगा आरती करेंगे। आरती करना उनके धार्मिक अधिकार क्षेत्र का मामला है। ऐसा करने से उन्हें ममता बनर्जी भी नहीं रोक पाएंगी।
दूसरे घाट पर की आरती:
दरअसल बीजेपी बदमताला घाट पर गंगा आरती करना चाह रही थी। इसी घाट पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गंगासागर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया है। ऐसे में बंगाल पुलिस ने भाजपा को गंगा आरती करने की इजाजत नहीं दी। जिसके बाद भाजपा और टीएमसी के बीच घमासान देखने को मिला।
वहीं भाजपा परमिशन न मिलने से नाराज होकर जमीन पर उतरी और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि घमासान के बाद भाजपा ने एक दूसरे घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया।
क्या कहा BJP प्रदेश अध्यक्ष ने:
वहीं गंगा आरती को लेकर बीजेपी बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि हमसे कहा गया कि जी20 शिखर सम्मेलन के चलते हमें गंगा आरती की इजाजत नहीं दी गई। लेकिन हमारा कहना है कि आखिर बिना गंगा के जी20 के क्या मायने हैं। यह सब सीएम ममता बनर्जी का एजेंडा है। हालांकि अब कहा जा रहा है कि भाजपा ने गंगा आरती कर ली है। लेकिन सच यह है कि इसके लिए हमने जमीन पर पुलिस के साथ संघर्ष किया, तब हमने आरती की। इस वजह से भी ये विवाद और ज्यादा बढ़ा बन गया है।
बता दें कि भाजपा को बिना अनुमति गंगा आरती रोकने के लिए बाजे कदमतला घाट पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। वहीं बाबूघाट पर भाजपा द्वारा गंगा आरती होने की खबर पाकर पुलिस की टीम भी वहां पहुंची और सुकांत मजूमदार और वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए पुलिस वाहन में डाला गया। इसके बाद मजूमदार को कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है।