पश्चिम बंगाल की सियासत में कुछ सीटें ऐसी हैं जहां जीत किसी एक पार्टी की स्थायी विरासत नहीं बन पाई। 2016 से 2021 के विधानसभा चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि इन सीटों पर मतदाता हर बार नया फैसला देते हैं, कभी तृणमूल कांग्रेस (TMC) तो कभी भाजपा (BJP) के पक्ष में। यही वजह है कि इन्हें ‘पलटीबाज’ या ‘स्विंग सीटें’ कहा जाता है। आगामी चुनाव के पहले इन सीटों पर एक बार फिर चर्चा छिड़ी है कि क्या ट्रेंड दोहराया जाएगा या कोई पार्टी यहां स्थायी पकड़ बना पाएगी?

इन सीटों में तारकेश्वर (हुगली), पुरुलिया, रानाघाट दक्षिण और धूपगुड़ी प्रमुख हैं। आइए जानते हैं पश्चिम बंगाल की इन इन सीटों पर पिछले चुनाव में क्या परिणाम रहे और किस पार्टी ने दर्ज की जीत।

तारकेश्वर सीट की बात करें तो 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां से टीएमसी के रचपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी। वहीं, इससे पहले 2016 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी के सुरजीत घोष ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव 2011 में तारकेश्वर सीट पर बीजेपी के जगन्नाथ दास ने जीत का परचम लहराया था।

चुनाव वर्ष प्रत्याशी पार्टी
2021रचपाल सिंहटीएमसी
2016सुरजीत घोष एनसीपी
2011जगन्नाथ दास बीजेपी

पुरुलिया सीट की बात करें तो 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के सुदीप कुमार मुखर्जी ने जीत दर्ज की थी। वहीं, इससे पहले 2016 के विधानसभा चुनाव में भी सुदीप कुमार मुखर्जी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। हालांकि, तब उन्होंने यह जीत कांग्रेस के टिकट पर हासिल की थी। विधानसभा चुनाव 2011 में पुरुलिया सीट पर टीएमसी के केपी सिंह देव ने जीत का परचम लहराया था।

चुनाव वर्ष प्रत्याशी पार्टी
2021सुदीप कुमार मुखर्जीबीजेपी
2016सुदीप कुमार मुखर्जीकांग्रेस
2011केपी सिंह देव टीएमसी

रानाघाट सीट की बात करें तो 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के पार्थसारथी चटर्जी ने जीत दर्ज की थी। वहीं, इससे पहले 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के शंकर सिंघा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव 2011 में रानाघाट सीट पर कांग्रेस के बिजोयेन्दु बिस्वास ने जीत का परचम लहराया था।

चुनावी वर्ष प्रत्याशी पार्टी
2021 पार्थसारथी चटर्जी बीजेपी
2016 शंकर सिंघा टीएमसी
2011बिजोयेन्दु बिस्वासकांग्रेस

धूपगुड़ी सीट की बात करें तो 2021 के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के बिष्णुपद रे ने जीत दर्ज की थी। वहीं, इससे पहले 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी की मिताली रॉय ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव 2011 में धूपगुड़ी सीट पर सीपीएम की ममता रॉय ने जीत का परचम लहराया था।

चुनाव वर्ष प्रत्याशी पार्टी
2021 बिष्णुपद रेबीजेपी
2016मिताली रॉय टीएमसी
2011 ममता रॉयसीपीएम

बंगाल के राढ़ की 57 सीटों में 39 पर तृणमूल का कब्जा, 18 पर भाजपा

पश्चिम बंगाल का राढ़ क्षेत्र चुनावी राजनीति का केंद्र बन गया है। इस क्षेत्र के पांच जिलों में से चार में भाजपा साल 2021 में हुए विधानसभा में खाता खोलने में कामयाब रही। उक्त चुनाव में भाजपा वाम गठबंधन की 15 और TMC की तीन सीटों के साथ कुल 18 सीट जीतने में कामयाब रही थी। हालांकि क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस 39 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें